झारखंड में लगातार गिर रहा पारा:रांची में सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, न्यूनतम तापमान 14.9 डिग्री पर पहुंचा

झारखंड में लगातार गिर रहा पारा:रांची में सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, न्यूनतम तापमान 14.9 डिग्री पर पहुंचा

राजधानी रांची समेत पूरे झारखंड में अब सर्दी ने अपने पांव पसारने शुरू कर दिए हैं। बुधवार को रांची का न्यूनतम तापमान लगातार तीसरे दिन गिरकर 14.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसमें बीते 24 घंटे के भीतर 0.1 डिग्री की और गिरावट आई है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो दिनों में पारा और नीचे जा सकता है। वहीं अधिकतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। सुबह और शाम के वक्त हल्की ठंड के साथ धुंध छाई रही, जबकि दोपहर में हल्की धूप ने राहत दी। राज्य के अन्य जिलों में भी ठंड का असर मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, जमशेदपुर में भी न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। यहां बुधवार को तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस से घटकर 23.9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। बोकारो और गिरिडीह में भी सुबह के वक्त ठंडी हवाओं ने लोगों को हल्की ठिठुरन महसूस कराई। धनबाद में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। उत्तर भारत से ठंडी हवाओं का प्रदेश में असर मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, उत्तर भारत के पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी शुरू हो गई है, जिसका सीधा असर झारखंड के मौसम पर पड़ रहा है। पश्चिमी विक्षोभ और ठंडी हवाएं उत्तर दिशा से राज्य की ओर बढ़ रही हैं। इसके चलते अगले कुछ दिनों में तापमान में दो से तीन डिग्री तक की गिरावट संभव है। रांची में गुरुवार की सुबह हल्की धुंध और ठंडी हवाओं के साथ हुई। दिन चढ़ने पर हल्की धूप निकली, लेकिन शाम होते-होते फिर से ठंड बढ़ने लगी। मौसम केंद्र रांची के अनुसार, आगामी 48 घंटों में अधिकतम तापमान 25.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14.3 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना है। राज्य में अगले पांच दिनों में गिरेगा पारा मौसम विभाग रांची के अनुसार, राज्य में अगले पांच दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह और गोड्डा जिलों में दिन का तापमान 30 डिग्री से घटकर 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री के बीच रहेगा। दुमका और गिरिडीह में रातें और ठंडी होंगी, जहां तापमान 17 डिग्री तक गिर सकता है। गढ़वा, चतरा और पलामू जिले में तापमान में सबसे अधिक गिरावट देखने को मिलेगी। पलामू का अधिकतम तापमान 32 से गिरकर 30 डिग्री तक पहुंच जाएगा, जबकि न्यूनतम तापमान 16 डिग्री तक जा सकता है। मध्य और दक्षिण झारखंड में हल्की ठंड की शुरुआत रांची, हजारीबाग और रामगढ़ में भी मौसम सुहावना हो रहा है। रांची का अधिकतम तापमान 27 से घटकर 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 से 12 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना है। दक्षिण झारखंड के जमशेदपुर, सरायकेला और सिमडेगा में तापमान में मामूली गिरावट रहेगी। सिमडेगा का न्यूनतम तापमान 15 से घटकर 11 डिग्री तक जा सकता है, जो राज्य में सबसे कम रहेगा। राजधानी रांची समेत पूरे झारखंड में अब सर्दी ने अपने पांव पसारने शुरू कर दिए हैं। बुधवार को रांची का न्यूनतम तापमान लगातार तीसरे दिन गिरकर 14.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसमें बीते 24 घंटे के भीतर 0.1 डिग्री की और गिरावट आई है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो दिनों में पारा और नीचे जा सकता है। वहीं अधिकतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। सुबह और शाम के वक्त हल्की ठंड के साथ धुंध छाई रही, जबकि दोपहर में हल्की धूप ने राहत दी। राज्य के अन्य जिलों में भी ठंड का असर मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, जमशेदपुर में भी न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। यहां बुधवार को तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस से घटकर 23.9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। बोकारो और गिरिडीह में भी सुबह के वक्त ठंडी हवाओं ने लोगों को हल्की ठिठुरन महसूस कराई। धनबाद में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। उत्तर भारत से ठंडी हवाओं का प्रदेश में असर मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, उत्तर भारत के पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी शुरू हो गई है, जिसका सीधा असर झारखंड के मौसम पर पड़ रहा है। पश्चिमी विक्षोभ और ठंडी हवाएं उत्तर दिशा से राज्य की ओर बढ़ रही हैं। इसके चलते अगले कुछ दिनों में तापमान में दो से तीन डिग्री तक की गिरावट संभव है। रांची में गुरुवार की सुबह हल्की धुंध और ठंडी हवाओं के साथ हुई। दिन चढ़ने पर हल्की धूप निकली, लेकिन शाम होते-होते फिर से ठंड बढ़ने लगी। मौसम केंद्र रांची के अनुसार, आगामी 48 घंटों में अधिकतम तापमान 25.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14.3 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना है। राज्य में अगले पांच दिनों में गिरेगा पारा मौसम विभाग रांची के अनुसार, राज्य में अगले पांच दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह और गोड्डा जिलों में दिन का तापमान 30 डिग्री से घटकर 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री के बीच रहेगा। दुमका और गिरिडीह में रातें और ठंडी होंगी, जहां तापमान 17 डिग्री तक गिर सकता है। गढ़वा, चतरा और पलामू जिले में तापमान में सबसे अधिक गिरावट देखने को मिलेगी। पलामू का अधिकतम तापमान 32 से गिरकर 30 डिग्री तक पहुंच जाएगा, जबकि न्यूनतम तापमान 16 डिग्री तक जा सकता है। मध्य और दक्षिण झारखंड में हल्की ठंड की शुरुआत रांची, हजारीबाग और रामगढ़ में भी मौसम सुहावना हो रहा है। रांची का अधिकतम तापमान 27 से घटकर 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 से 12 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना है। दक्षिण झारखंड के जमशेदपुर, सरायकेला और सिमडेगा में तापमान में मामूली गिरावट रहेगी। सिमडेगा का न्यूनतम तापमान 15 से घटकर 11 डिग्री तक जा सकता है, जो राज्य में सबसे कम रहेगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *