Israel-Iran War: डर से नहीं भागे ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई, हमले के बाद पहली बार दिखे, बैठक में बड़ा ऐलान

Israel-Iran War: डर से नहीं भागे ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई, हमले के बाद पहली बार दिखे, बैठक में बड़ा ऐलान

इजराइल और ईरान के बीच जंग चरम पर है। दोनों तरफ से भीषण हमले जारी हैं। इस बीच, यह खबर सामने आई थी कि जंग के डर से ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई कहीं भाग गए हैं। उन्हें अमेरिका और इजराइल से बचाने के लिए सुरक्षित स्थान पर रखा गया है।

जंग के बाद खामेनेई की पहली तस्वीर सामने आई है। वह ईरान में सुरक्षा परिषद की बैठक में देखा गया है। बैठक के बाद ईरान की ओर से प्रतिक्रिया भी सामने आई है।

ईरान ने खुलकर कहा है कि वह अपने दुश्मनों को नहीं छोड़ेगा। ईरान ने यह भी कहा है कि यह युद्ध अमेरिका और इजराइल ने शुरू की है, लेकिन इसे ईरान खत्म करेगा। उसने कहा है कि उसका जवाब निर्णायक और पक्का होगा।

यूएई का दावा, कई ईरानी मिसाइलों को किया ‘नष्ट’

उधर, यूनाइटेड अरब अमीरात (यूएई) ने शनिवार को बताया कि उसने देश को निशाना बनाने वाली कई ईरानी मिसाइलों को नष्ट कर दिया है। शनिवार दोपहर को यूएई के रक्षा मंत्रालय ने एक बयान जारी किया।

इसमें कहा गया कि देश पर ईरानी बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया गया, जिसे यूएई एयर डिफेंस ने अपनी पूरी क्षमता के साथ संभाला। देश के हालात बेहतर हैं।

इसमें बताया गया कि अबू धाबी शहर के एक रिहायशी इलाके में मलबा गिरने से थोड़ा नुकसान हुआ और एक एशियाई नागरिक की मौत हो गई।

गिरते मलबे की जद में आने से एक एशियाई नागरिक की मौत

बयान में कहा गया- संयुक्त अरब अमीरात पर ईरानी बैलिस्टिक मिसाइलों से एक हमला हुआ, जिसे यूएई एयर डिफेंस ने अच्छे से संभाला और कई मिसाइलों को सफलतापूर्वक रोक दिया।

आधिकारिक बयान में आगे कहा गया- अबू धाबी शहर के एक रिहायशी इलाके में गिरे मलबे को भी अच्छे से निपटाया गया, हालांकि गिरते मलबे की जद में आने से एक एशियाई नागरिक की मौत हो गई।

अबू धाबी ने आगे कहा कि यह निशाना बनाना राष्ट्रीय संप्रभुता और अंतर्राष्ट्रीय कानून का “खुला उल्लंघन” है। देश संप्रभुता, सुरक्षा और स्थिरता बनाए रखने के लिए अपनी जमीन, लोगों और निवासियों की रक्षा के लिए सभी जरूरी कदम उठाने का पूरा अधिकार रखता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *