Israel attacks Iran: PM मोदी के इजरायल दौरे से लौटते ही बड़ा हमला, ईरान पर गिरी कई मिसाइलें, तेल अवीव में…

Israel attacks Iran: PM मोदी के इजरायल दौरे से लौटते ही बड़ा हमला, ईरान पर गिरी कई मिसाइलें, तेल अवीव में…

Israel attacks Iran: भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इजयराली दौरे से लौटने के बाद इजरायली सेना ने ईरान पर हमला किया है। आज ईरान की राजधानी तेहरान समेत कई हिस्सों पर मिसाइलों से हमले किए गए हैं। तेहरान में जोरदार धमाकों की आवाज सुनी गई है। साथ ही, हमले से जुड़े वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

तेल अवीव में बज रहे सायरन

तेहरान पर हुए हमले के बाद इजरायल की तेल अवीव में इमरजेंसी घोषित कर दी गई है। पिछले कुछ मिनटों में, पूरे इजराइल में सायरन बजाए गए और सेलुलर डिवाइस को सीधे सुरक्षित जगहों के पास रहने का एडवांस इंस्ट्रक्शन अलर्ट दिया गया। यह इजराइल देश की ओर मिसाइल दागे जाने की संभावना के लिए जनता को तैयार करने के लिए एक अलर्ट है। IDF ने लोगों से सुरक्षित जगहों के पास रहने को कहा है।

पीएम मोदी का इजरायली दौरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25-26 फरवरी 2026 को इजरायल की दो दिवसीय ऐतिहासिक राजकीय यात्रा पूरी की। यह उनकी 2017 के बाद दूसरी इजरायल यात्रा थी, जिसमें दोनों देशों के बीच संबंधों को ‘विशेष रणनीतिक साझेदारी’ (Special Strategic Partnership) का दर्जा दिया गया।यात्रा के पहले दिन 25 फरवरी को पीएम मोदी बेन गुरियन एयरपोर्ट पर इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इसके बाद उन्होंने इजरायली संसद (Knesset) को संबोधित किया, जहां उन्होंने 7 अक्टूबर 2023 के हमास हमले की निंदा की और आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता जताई।

दूसरे दिन 26 फरवरी को दोनों नेताओं ने याद वाशेम होलोकॉस्ट स्मारक का दौरा किया और होलोकॉस्ट पीड़ितों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद किंग डेविड होटल में विस्तृत बातचीत हुई। दोनों देशों ने रक्षा, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), साइबर सुरक्षा, व्यापार, कृषि, जल प्रबंधन और नवाचार के क्षेत्र में 16 से अधिक द्विपक्षीय समझौते हस्ताक्षरित किए। दोनों नेताओं ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में रक्षा प्रौद्योगिकी के संयुक्त विकास, उत्पादन और हस्तांतरण पर जोर दिया तथा मुक्त व्यापार समझौते (FTA) की दिशा में तेजी लाने का ऐलान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *