ऋषभ पंत की टीम से हारकर भी ईशान किशन ने जाहिर की खुशी, मैच के बाद बताई इसकी वजह

ऋषभ पंत की टीम से हारकर भी ईशान किशन ने जाहिर की खुशी, मैच के बाद बताई इसकी वजह

Ishan Kishan Reaction on SRH vs LSG Match: आईपीएल 2026 के 10वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) को 5 विकेट से हराया। हालांकि, हार के बावजूद कप्तान ईशान किशन ने टीम के गेंदबाजों के प्रदर्शन की सराहना की। एसआरएच से मिले 157 रनों के लक्ष्य को लखनऊ ने एक गेंद शेष 

Ishan Kishan Reaction on SRH vs LSG Match: आईपीएल 2026 के 10वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) को 5 विकेट से हराया। हालांकि, हार के बावजूद कप्तान ईशान किशन ने टीम के गेंदबाजों के प्रदर्शन की सराहना की। एसआरएच से मिले 157 रनों के लक्ष्य को लखनऊ ने एक गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। इस रोमांचक मुकाबले में हार के बावजूद ईशान किशन ने खुशी वजह भी बताई।

26/4 से 156 रन तक पहुंची SRH

ईशान किशन ने कहा, “मुझे लगता है कि गेंदबाजों ने आज बहुत अच्छा काम किया। उन्होंने योजना के अनुसार सही जगहों पर गेंदबाजी की। फील्डरों को भी इसका श्रेय जाता है, जिन्होंने पूरा जोर लगाया। ऐसे टूर्नामेंट में एक-दो चौके मैच का रुख बदल सकते हैं, लेकिन जिस तरह से हम लड़े, उससे मैं खुश हूं।” एक समय एसआरएच की टीम 26 रन पर 4 विकेट गंवाकर मुश्किल में थी। हालांकि, हेनरिक क्लासेन और नीतीश कुमार रेड्डी ने पांचवें विकेट के लिए 116 रन की अहम साझेदारी कर टीम को 156 रन तक पहुंचाया। क्लासेन ने 62 रन बनाए, जबकि नीतीश ने 56 रन का योगदान दिया।

किशन ने इस साझेदारी की तारीफ करते हुए कहा, “शुरुआती 4 विकेट गिरने के बाद दबाव बढ़ जाता है। क्लासेन और नीतीश ने जिस तरह टीम को संभाला, वह शानदार था और उसी की जरूरत थी।” उन्होंने यह भी माना कि टीम की बल्लेबाजी में अभी सुधार की जरूरत है। “हमें अपनी बैटिंग पर काम करना होगा, क्योंकि कई मैचों में हमने विपक्षी टीम के लिए चेज आसान बना दिया है।” वहीं, जीत के बाद एलएसजी के कप्तान ऋषभ पंत ने टीम की जमकर तारीफ की। पंत ने 50 गेंदों में 68 रन की नाबाद कप्तानी पारी खेली।

पंत ने गेंदबाजों को दिया जीत का श्रेय

पंत ने कहा, “जब आप अंत तक टिककर मैच खत्म करते हैं, तो यह टीम के लिए बड़ा फायदा होता है।” गेंदबाजों की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा, “गेंदबाजों की हमेशा सराहना होनी चाहिए, क्योंकि वही मैच की नींव रखते हैं। मोहम्मद शमी, आवेश खान और दिग्विजय सिंह राठी ने शानदार योगदान दिया। खासतौर पर मणिमरण सिद्धार्थ, जिन्हें इस मैच में मौका मिला, उन्होंने भी अच्छा प्रदर्शन किया।”

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *