क्या ये दुनिया का सबसे महंगा बर्थडे सेलिब्रेशन है? एक्ट्रेस के 16 करोड़ के हीरा जड़ा केक पर छिड़ी बहस

क्या ये दुनिया का सबसे महंगा बर्थडे सेलिब्रेशन है? एक्ट्रेस के 16 करोड़ के हीरा जड़ा केक पर छिड़ी बहस

Urvashi Rautela Diamond Birthday Cake: बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल उर्वशी रौतेला ने इस साल 25 फरवरी को अपने 32वें जन्मदिन पर एक यादगार की खुशी मनाई। उनका जन्मदिन इसलिए खास था क्योंकि उन्होंने एक बेहद शानदार और महंगे सात-मंजिला केक का आनंद लिया, जिसकी कीमत लगभग 16 करोड़ बताई गई है। इस केक में असली हीरे जड़े हुए थे, जो इसे देखने में शानदार बना रहा था।

केक की चौंका देने वाली कीमत

उर्वशी ने अपने इस खास केक का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया, जिसमें वो सफेद बाथरोब और बड़े सनग्लासेस में उत्साह से झूमती हुई नजर आईं। बता दें, वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, “BIRTHDAY CELEBRATION BEGINS THANK YOUUUUU” ये केक न सिर्फ एक डिजर्ट था, बल्कि एक रॉयल इंस्टॉलेशन की तरह था, जिसमें सोने के एक्सेंट और चमकदार हीरों की सजावट थी।

इतना ही नहीं, जैसे ही इस जश्न का वीडियो सामने आया, वे मिनटों में सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। एक्ट्रेस की फैन फॉलोइंग 200 मिलियन से ज्यादा है और उनके फैंस उन्हें ‘क्वीन ऑफ लग्जरी’ बता रहे हैं, तो कुछ दिखावा कह रहे है। हालांकि, केक की इस चौंका देने वाली कीमत ने सेलिब्रिटी कल्चर पर एक नई बहस भी छेड़ दी है। चाहे जो भी हो, उर्वशी रौतेला ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वे जहां भी होती हैं, वहां खुद ही सुर्खियां बननी शुरू हो जाती है।

ग्लैमर और स्टाइल के लिए जानी जाती है एक्ट्रेस

हालांकि, उर्वशी ने समाज सेवा का भी काम किया है और उन्होंने दुल्हनों से मुलाकात की, उन्हें आशीर्वाद दिया और शादी की रस्मों को खुशहाल और सम्मानपूर्ण बनाने के लिए आर्थिक और सहायता भी दिलवाया। इसका मकसद उन परिवारों की मदद करना था जो अपनी बेटियों की शादी के खर्चों को लेकर चिंतित थे। इस पहल से कई परिवारों का शादी का बोझ कम हुआ है। बता दें, उर्वशी रौतेला न केवल अपने ग्लैमर और स्टाइल के लिए जानी जाती हैं, बल्कि समाज के लिए उनके ऐसे प्रयास उन्हें अलग पहचान देते हैं। उनके इस जन्मदिन की खुशी और इस नेक काम की खबर सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *