क्या अंधविश्वास से डरी टीम इंडिया? बदला होटल और ड्रेसिंग रूम, अभी भी 2023 की हार का खौफ!

क्या अंधविश्वास से डरी टीम इंडिया? बदला होटल और ड्रेसिंग रूम, अभी भी 2023 की हार का खौफ!

IND vs NZ Final: क्या टीम इंडिया 2023 की हार से डरी हुई है? अहमदाबाद में फाइनल से पहले अचानक होटल और ड्रेसिंग रूम बदलने के पीछे की असली वजह जानकर आप भी दंग रह जाएंगे। क्या अंधविश्वास दिलाएगा भारत को जीत? 

T20 World Cup 2026, IND vs NZ Final: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले T20 वर्ल्ड कप 2026 के महा-मुकाबले से पहले एक बड़ी खबर सामने आ रही है। भारतीय टीम और BCCI इस बार कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते, चाहे वो खेल हो या किस्मत। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीम इंडिया ने फाइनल से पहले अपना होटल और ड्रेसिंग रूम दोनों बदल दिए हैं। आइए जानते हैं इसके पीछे की पूरी कहानी।

होटल बदलने के पीछे का ‘बैड लक’

2023 के वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में भारत इसी अहमदाबाद के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया से हारा था। उस वक्त टीम इंडिया ITC Narmada होटल में रुकी थी। इतना ही नहीं, इसी टूर्नामेंट के सुपर-8 में जब भारत साउथ अफ्रीका से हारा, तब भी वो इसी होटल में थे। अब चर्चा है कि ‘नेगेटिव एनर्जी’ और ‘बैड लक’ से बचने के लिए टीम इंडिया ने इस बार अपना ठिकाना बदल लिया है और वे Taj Skyline में शिफ्ट हो गए हैं। हालांकि, एक सच यह भी है कि ICC ने पहले फाइनलिस्ट (न्यूजीलैंड) के लिए ITC Narmada बुक किया था, इसलिए भारत का वहां से हटना एक इत्तेफाक भी हो सकता है।

ड्रेसिंग रूम भी होगा मेहमानों का

होटल ही नहीं, खबर तो ये भी है कि भारतीय टीम इस बार अपना परमानेंट ड्रेसिंग रूम इस्तेमाल नहीं करेगी। वे विजिटिंग टीम (मेहमान टीम) वाले ड्रेसिंग रूम का इस्तेमाल करेंगे ताकि पुरानी हार की यादें और वास्तु का असर बदला जा सके। एक वरिष्ठ पत्रकार का कहना है कि टीम इंडिया काफी आध्यात्मिक और सावधान हो गई है।

चंद्र ग्रहण में नहीं की प्रैक्टिस

टीम मैनेजमेंट जीत के लिए हर मुमकिन कोशिश कर रहा है। मुंबई में सेमीफाइनल से पहले टीम ने अपनी प्रैक्टिस 45 मिनट देरी से शुरू की थी ताकि चंद्र ग्रहण के बुरे प्रभाव से बचा जा सके। और ये भी बताया जा रहा है कि सपोर्ट स्टाफ का एक सदस्य हर उस शहर के धार्मिक स्थलों पर आशीर्वाद लेने जा रहा है जहां भारत मैच खेल रहा है।

पिच की लाल मिट्टी या काली मिट्टी?

मैदान पर तीन तरह की पिचें हैं (लाल, काली और हाइब्रिड)। भारत काली मिट्टी पर साउथ अफ्रीका से हार चुका है, इसलिए माना जा रहा है कि फाइनल के लिए लाल मिट्टी की पिच चुनी जा सकती है। लाल मिट्टी पर बाउंस अच्छा होता है और हमारे बल्लेबाजों को यह काफी पसंद आती है। BCCI के CEO हेमांग अमीन ने भी पिच का बारीकी से मुआयना किया है।

फाइनल से पहले होगा बड़ा धमाका

क्रिकेट के साथ-साथ फैंस का मनोरंजन भी जबरदस्त होगा। इंटरनेशनल स्टार रिकी मार्टिन अपने मशहूर गाने मारिया पर परफॉर्म करेंगे। उनके साथ भारत की डांडिया क्वीन फाल्गुनी पाठक और दमदार आवाज के मालिक सुखविंदर सिंह भी समां बांधेंगे।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *