ICC टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में आयरलैंड और ओमान के बीच शनिवार को कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में मुकाबला खेला जाएगा। दोनों ही टीमें ग्रुप-बी में अब तक एक भी मैच नहीं जीत सकी हैं और पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे हैं। आयरलैंड को श्रीलंका से 20 और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 67 रन से हार का सामना करना पड़ा, जबकि ओमान को जिम्बाब्वे ने 8 विकेट और श्रीलंका ने 105 रन से हराया। आयरलैंड और ओमान दोनों के लिए ही सुपर-8 की राह अब बेहद मुश्किल हो गई है। ग्रुप-बी में श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया मजबूत स्थिति में हैं। आयरलैंड को अगर अपनी उम्मीदें जिंदा रखनी हैं,तो उन्हें न सिर्फ ओमान को हराना होगा बल्कि अपने नेट रन रेट में भी सुधार करना होगा। लेकिन टीम को मैच से पहले बड़ा झटका लगा है। कप्तान पॉल स्टर्लिंग घुटने की चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह 20 साल के अनकैप्ड खिलाड़ी सैम टॉपिंग को स्क्वॉड में शामिल किया गया है। टी-20 इंटरनेशनल में दोनों टीमें अब तक 6 बार आमने-सामने हुई हैं। इसमें आयरलैंड ने 4 बार जीत दर्ज की है,जबकि ओमान को 2 मैचों में सफलता मिली है। वर्ल्ड कप के बड़े मंच पर आयरलैंड का अनुभव उन्हें जीत का दावेदार बनाता है,लेकिन स्टर्लिंग के बिना उनकी बल्लेबाजी की गहराई की परीक्षा होगी। स्टर्लिंग की गैरमौजूदगी में हैरी टेक्टर संभालेंगे कमान
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछले मैच में कैच लेते वक्त पॉल स्टर्लिंग का घुटना चोटिल हो गया था। बाद में बल्लेबाजी के दौरान उनकी चोट और बढ़ गई, जिसके बाद उन्हें ‘रिटायर्ड हर्ट’होकर वापस लौटना पड़ा। स्टर्लिंग की अनुपस्थिति में अब हैरी टेक्टर टीम की कमान संभाल सकते हैं। ओपनिंग में स्टर्लिंग की जगह टिम टेक्टर को मौका मिल सकता है,जो रॉस अडायर के साथ पारी की शुरुआत करेंगे। वहीं, टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के खेले गए दो मैचों में जॉर्ज डॉकरेल ने 138.88 की स्ट्राइक रेट से 50 रन बनाए हैं। वह टूर्नामेंट में टीम की ओर से टॉप विकेट टेकर भी हैं। उन्होंने खेले दो मैचों में 6 की इकोनॉमी से गेंदबाजी की है और 3 विकेट लिए हैं। ओमान के लिए स्पिनर्स बन सकते हैं गेम चेंजर
ओमान की टीम इस वर्ल्ड कप में अब तक अपनी लय नहीं पकड़ सकी है। श्रीलंका के खिलाफ पिछले मैच में उनकी बल्लेबाजी बुरी तरह फ्लॉप रही थी। हालांकि, कोलंबो की धीमी पिच ओमान के स्पिनर्स को रास आ सकती है। अगर ओमान के स्पिनर्स मिडिल ओवर्स में आयरलैंड पर दबाव बनाने में कामयाब रहे, तो मैच रोमांचक हो सकता है। टीम मैनेजमेंट प्लेइंग-11 में कुछ बदलाव कर सकता है, जिसमें सुफियान महमूद की जगह शफीक जान को मौका मिल सकता है। कोलंबो की पिच: स्पिनर्स की होगी चांदी
सिंहली स्पोर्ट्स क्लब की पिच पारंपरिक रूप से धीमी मानी जाती है। यहां औसत स्कोर 150-160 के करीब रहता है। सुबह के समय होने वाले इस मैच में टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करना पसंद करेगी क्योंकि दूसरी पारी में पिच और धीमी हो जाती है, जिससे टर्निंग बॉल्स को खेलना मुश्किल हो जाता है। ICC टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में आयरलैंड और ओमान के बीच शनिवार को कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में मुकाबला खेला जाएगा। दोनों ही टीमें ग्रुप-बी में अब तक एक भी मैच नहीं जीत सकी हैं और पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे हैं। आयरलैंड को श्रीलंका से 20 और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 67 रन से हार का सामना करना पड़ा, जबकि ओमान को जिम्बाब्वे ने 8 विकेट और श्रीलंका ने 105 रन से हराया। आयरलैंड और ओमान दोनों के लिए ही सुपर-8 की राह अब बेहद मुश्किल हो गई है। ग्रुप-बी में श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया मजबूत स्थिति में हैं। आयरलैंड को अगर अपनी उम्मीदें जिंदा रखनी हैं,तो उन्हें न सिर्फ ओमान को हराना होगा बल्कि अपने नेट रन रेट में भी सुधार करना होगा। लेकिन टीम को मैच से पहले बड़ा झटका लगा है। कप्तान पॉल स्टर्लिंग घुटने की चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह 20 साल के अनकैप्ड खिलाड़ी सैम टॉपिंग को स्क्वॉड में शामिल किया गया है। टी-20 इंटरनेशनल में दोनों टीमें अब तक 6 बार आमने-सामने हुई हैं। इसमें आयरलैंड ने 4 बार जीत दर्ज की है,जबकि ओमान को 2 मैचों में सफलता मिली है। वर्ल्ड कप के बड़े मंच पर आयरलैंड का अनुभव उन्हें जीत का दावेदार बनाता है,लेकिन स्टर्लिंग के बिना उनकी बल्लेबाजी की गहराई की परीक्षा होगी। स्टर्लिंग की गैरमौजूदगी में हैरी टेक्टर संभालेंगे कमान
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछले मैच में कैच लेते वक्त पॉल स्टर्लिंग का घुटना चोटिल हो गया था। बाद में बल्लेबाजी के दौरान उनकी चोट और बढ़ गई, जिसके बाद उन्हें ‘रिटायर्ड हर्ट’होकर वापस लौटना पड़ा। स्टर्लिंग की अनुपस्थिति में अब हैरी टेक्टर टीम की कमान संभाल सकते हैं। ओपनिंग में स्टर्लिंग की जगह टिम टेक्टर को मौका मिल सकता है,जो रॉस अडायर के साथ पारी की शुरुआत करेंगे। वहीं, टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के खेले गए दो मैचों में जॉर्ज डॉकरेल ने 138.88 की स्ट्राइक रेट से 50 रन बनाए हैं। वह टूर्नामेंट में टीम की ओर से टॉप विकेट टेकर भी हैं। उन्होंने खेले दो मैचों में 6 की इकोनॉमी से गेंदबाजी की है और 3 विकेट लिए हैं। ओमान के लिए स्पिनर्स बन सकते हैं गेम चेंजर
ओमान की टीम इस वर्ल्ड कप में अब तक अपनी लय नहीं पकड़ सकी है। श्रीलंका के खिलाफ पिछले मैच में उनकी बल्लेबाजी बुरी तरह फ्लॉप रही थी। हालांकि, कोलंबो की धीमी पिच ओमान के स्पिनर्स को रास आ सकती है। अगर ओमान के स्पिनर्स मिडिल ओवर्स में आयरलैंड पर दबाव बनाने में कामयाब रहे, तो मैच रोमांचक हो सकता है। टीम मैनेजमेंट प्लेइंग-11 में कुछ बदलाव कर सकता है, जिसमें सुफियान महमूद की जगह शफीक जान को मौका मिल सकता है। कोलंबो की पिच: स्पिनर्स की होगी चांदी
सिंहली स्पोर्ट्स क्लब की पिच पारंपरिक रूप से धीमी मानी जाती है। यहां औसत स्कोर 150-160 के करीब रहता है। सुबह के समय होने वाले इस मैच में टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करना पसंद करेगी क्योंकि दूसरी पारी में पिच और धीमी हो जाती है, जिससे टर्निंग बॉल्स को खेलना मुश्किल हो जाता है।
स्पोर्ट्स | दैनिक भास्कर