इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IRCTC) द्वारा भारत गौरव पर्यटक ट्रेन के माध्यम से 4 ज्योतिर्लिंग और अक्षरधाम मंदिर की विशेष यात्रा का परिचालन किया जा रहा है। यह यात्रा मध्य प्रदेश और गुजरात में स्थित विभिन्न ज्योतिर्लिंगों व मंदिरों के दर्शन कराएगी। इसकी जानकारी आईआरसीटीसी टूरिज्म विभाग कोलकाता के सहायक प्रबंधक मोईनक दत्त और रांची जोन के एरिया मैनेजर अरविंद चौधरी ने दी। उन्होंने बताया कि आईआरसीटीसी 11 मार्च 2026 से इस बहुप्रतीक्षित ज्योतिर्लिंग दर्शन यात्रा का संचालन करेगा। यह विशेष ट्रेन 11 मार्च को भागलपुर से चलकर जमालपुर, किउल, मोकामा, बख्तियारपुर, पटना, जहानाबाद गयाजी, अनुग्रह नारायण रोड, सासाराम, भभुआ रोड और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन होते हुए मध्य प्रदेश के महाकालेश्वर व ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग तथा गुजरात के सोमनाथ व नागेश्वर ज्योतिर्लिंग के साथ अहमदाबाद स्थित अक्षरधाम मंदिर के दर्शन कराएगी। यात्रा 11 मार्च को शुरू होकर 18 मार्च को वापस लौटेगी इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य उन वरिष्ठ नागरिकों को तीर्थयात्रा का अवसर प्रदान करना है जो परिवार के किसी सदस्य के साथ न होने के कारण यात्रा करने में असमर्थ होते हैं। यह यात्रा 11 मार्च को शुरू होकर 18 मार्च को वापस लौटेगी, जिसकी कुल अवधि 8 दिन और 9 रात होगी। ट्रेन में कुल 11 बोगियां होंगी, जिनमें 9 स्लीपर क्लास, 1 थर्ड एसी और 1 सेकंड एसी कोच शामिल हैं। कुल 600 यात्री इस ट्रेन से सफर कर सकेंगे। इसमें स्लीपर क्लास की 460 सीटें, थर्ड एसी की 64 सीटें और सेकंड एसी की 48 सीटें उपलब्ध होंगी। उन्होंने बताया कि इस यात्रा को तीन भागों में बांटा गया है, जिसमें इकोनामिक क्लास के (स्लीपर बोगी) के तहत यात्रा के लिए प्रति व्यक्ति 18 हजार 850 रुपए, स्टैंडर्ड क्लास (3 एसी) के लिए प्रति व्यक्ति 33 हजार 995 रुपये, जबकि कंफर्ट क्लास (2 एसी) के लिए प्रति व्यक्ति 41हजार 990 रुपए की राशि का भुगतान करना होगा। अरविंद चौधरी ने बताया कि इस पैकेज में कंफर्म टिकट के साथ, संपूर्ण भोजन जिसमें चाय, नाश्ता, दोपहर का भोजन तथा रात्रि भोजन सम्मिलित रहेगा। इसके साथ ही ट्रेन जिन तीर्थ स्थान पर रुकेगी वहां यात्रियों को रहने के लिए डबल/ट्रिपल शेयरिंग के आधार पर आरामदायक और साफ आवास (इकॉनमी क्लास के लिए नॉन एसी तथा स्टैण्डर्ड व कंफर्ट क्लास के यात्रियों के लिए एसी), बसों द्वारा स्थानांतरण और दर्शनीय स्थलों की यात्रा (इकॉनमी के लिए नॉन एसी तथा स्टैण्डर्ड व कम्फर्ट क्लास यात्रियों के लिए एसी) साथ ही ऑन बोर्ड टूर स्कॉर्ट तथा हाउसकीपिंग की सुविधा मुहैया कराई जाएगी। वहीं उन्होंने कहा कि पूरी यात्रा के दौरान स्वास्थ्य संबंधित आपातकालीन स्थिति के लिए एक मेडिकल टीम भी साथ रहेगी। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IRCTC) द्वारा भारत गौरव पर्यटक ट्रेन के माध्यम से 4 ज्योतिर्लिंग और अक्षरधाम मंदिर की विशेष यात्रा का परिचालन किया जा रहा है। यह यात्रा मध्य प्रदेश और गुजरात में स्थित विभिन्न ज्योतिर्लिंगों व मंदिरों के दर्शन कराएगी। इसकी जानकारी आईआरसीटीसी टूरिज्म विभाग कोलकाता के सहायक प्रबंधक मोईनक दत्त और रांची जोन के एरिया मैनेजर अरविंद चौधरी ने दी। उन्होंने बताया कि आईआरसीटीसी 11 मार्च 2026 से इस बहुप्रतीक्षित ज्योतिर्लिंग दर्शन यात्रा का संचालन करेगा। यह विशेष ट्रेन 11 मार्च को भागलपुर से चलकर जमालपुर, किउल, मोकामा, बख्तियारपुर, पटना, जहानाबाद गयाजी, अनुग्रह नारायण रोड, सासाराम, भभुआ रोड और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन होते हुए मध्य प्रदेश के महाकालेश्वर व ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग तथा गुजरात के सोमनाथ व नागेश्वर ज्योतिर्लिंग के साथ अहमदाबाद स्थित अक्षरधाम मंदिर के दर्शन कराएगी। यात्रा 11 मार्च को शुरू होकर 18 मार्च को वापस लौटेगी इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य उन वरिष्ठ नागरिकों को तीर्थयात्रा का अवसर प्रदान करना है जो परिवार के किसी सदस्य के साथ न होने के कारण यात्रा करने में असमर्थ होते हैं। यह यात्रा 11 मार्च को शुरू होकर 18 मार्च को वापस लौटेगी, जिसकी कुल अवधि 8 दिन और 9 रात होगी। ट्रेन में कुल 11 बोगियां होंगी, जिनमें 9 स्लीपर क्लास, 1 थर्ड एसी और 1 सेकंड एसी कोच शामिल हैं। कुल 600 यात्री इस ट्रेन से सफर कर सकेंगे। इसमें स्लीपर क्लास की 460 सीटें, थर्ड एसी की 64 सीटें और सेकंड एसी की 48 सीटें उपलब्ध होंगी। उन्होंने बताया कि इस यात्रा को तीन भागों में बांटा गया है, जिसमें इकोनामिक क्लास के (स्लीपर बोगी) के तहत यात्रा के लिए प्रति व्यक्ति 18 हजार 850 रुपए, स्टैंडर्ड क्लास (3 एसी) के लिए प्रति व्यक्ति 33 हजार 995 रुपये, जबकि कंफर्ट क्लास (2 एसी) के लिए प्रति व्यक्ति 41हजार 990 रुपए की राशि का भुगतान करना होगा। अरविंद चौधरी ने बताया कि इस पैकेज में कंफर्म टिकट के साथ, संपूर्ण भोजन जिसमें चाय, नाश्ता, दोपहर का भोजन तथा रात्रि भोजन सम्मिलित रहेगा। इसके साथ ही ट्रेन जिन तीर्थ स्थान पर रुकेगी वहां यात्रियों को रहने के लिए डबल/ट्रिपल शेयरिंग के आधार पर आरामदायक और साफ आवास (इकॉनमी क्लास के लिए नॉन एसी तथा स्टैण्डर्ड व कंफर्ट क्लास के यात्रियों के लिए एसी), बसों द्वारा स्थानांतरण और दर्शनीय स्थलों की यात्रा (इकॉनमी के लिए नॉन एसी तथा स्टैण्डर्ड व कम्फर्ट क्लास यात्रियों के लिए एसी) साथ ही ऑन बोर्ड टूर स्कॉर्ट तथा हाउसकीपिंग की सुविधा मुहैया कराई जाएगी। वहीं उन्होंने कहा कि पूरी यात्रा के दौरान स्वास्थ्य संबंधित आपातकालीन स्थिति के लिए एक मेडिकल टीम भी साथ रहेगी।


