लंदन और दुबई में लग्जरी प्रॉपर्टीज से लेकर शैल कंपनियों तक, इतनी संपत्ति के मालिक हैं ईरान के नए अयातुल्ला

लंदन और दुबई में लग्जरी प्रॉपर्टीज से लेकर शैल कंपनियों तक, इतनी संपत्ति के मालिक हैं ईरान के नए अयातुल्ला

US-Israel-Iran War: ईरान की राजनीति में अचानक और नाटकीय बदलाव सामने आया है। लंबे समय से देश की सर्वोच्च धार्मिक और राजनीतिक सत्ता संभाल रहे अली खामेनेई की मौत के बाद नेतृत्व को लेकर अटकलें तेज हो गई थीं। इसी बीच ईरान की शक्तिशाली धर्मगुरु परिषद ईरान की असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स (AOE) ने आधिकारिक घोषणा करते हुए मोजतबा खामेनेई ( Mojtaba Khamenei ) को देश का नया सुप्रीम लीडर नियुक्त कर दिया। मोजतबा खामेनेई को लेकर एक और बड़ा दावा अंतरराष्ट्रीय रिपोर्ट्स में सामने आया है। कई रिपोर्ट्स के अनुसार उनके नियंत्रण में अरबों डॉलर की संपत्ति है, जो अलग अलग ट्रस्ट, धार्मिक फाउंडेशन और निवेश नेटवर्क के जरिये संचालित होती है।

दुनिया के कई देशों में फैला नेटवर्क

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोजतबा खामेनेई से जुड़ा एक विशाल वेल्थ नेटवर्क दुनिया के कई देशों तक फैला हुआ है और यह नेटवर्क सालों से सक्रिय है। इस कथित नेटवर्क में लंदन दुबई और यूरोप के कई शहरों की लग्जरी प्रॉपर्टी शामिल हैं। कुछ रिपोर्टों के मुताबिक ब्रिटेन की महंगी लोकेशन बिशप्स एवेन्यू जैसे इलाकों में भी संपत्तियों का संबंध इस नेटवर्क से जोड़ा गया है। कई निवेश कथित तौर पर शेल कंपनियों के माध्यम से किए गए बताए जाते हैं जिनका वास्तविक नियंत्रण सीमित लोगों के पास होता है। कुछ दस्तावेजों में ईरानी कारोबारी अली अंसारी का नाम भी सामने आने की बात कही गई है जिन्हें ब्रिटेन की अथॉरिटी ने पहले प्रतिबंध सूची में रखा था।

कई जगह बिचौलियों के जरिये खरीदी गई प्रॉपर्टी

इसके अलावा इस नेटवर्क के जरिये यूरोप खाड़ी और उत्तर अमेरिका में भी हाईएंड प्रॉपर्टी खरीदी गई हैं। कई मामलों में संपत्तियां सीधे उनके नाम पर नहीं बल्कि अलग अलग कंपनियों और बिचौलियों के जरिये खरीदी गई बताई जाती हैं। हालांकि इन संपत्तियों के वास्तविक मालिकाना ढांचे को लेकर अभी भी कई सवाल बने हुए हैं और जांच की मांग भी उठ रही है। बता दें कि ईरान की पॉलिटिक्स में मोजतबा खामेनेई को लंबे समय से पर्दे के पीछे प्रभावशाली व्यक्ति माना जाता रहा है। अब उन्हें देश के सबसे बड़े पद की जिम्मेदारी दे दी गई है ऐसे में उनकी वित्तीय ताकत उनके राजनीतिक प्रभाव को और भी मजबूत कर सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *