अमेरिका के साथ शांति पर बातचीत के लिए ईरान का डेलिगेशन शुक्रवार देर रात पाकिस्तान पहुंचा। इसकी अगुआई ईरान की संसद के स्पीकर मोहम्मद बाघेर गालिबाफ कर रहे हैं। उन्होंने इस्लामाबाद पहुंचने के बाद एक्स पर एक फोटो शेयर की। इसमें विमान की सीटों पर चार बच्चों की तस्वीरें रखी हैं, जिनके साथ एक-एक स्कूल बैग और फूल भी रखा है। ईरानी शहर मिनाब में जंग के पहले ही दिन 28 फरवरी को एक प्राइमरी स्कूल पर हमला हुआ था, जिसमें 168 लोगों की मौत हुई थी। इनमें बच्चे और स्कूल का स्टाफ भी शामिल था। इस हमले का आरोप अमेरिका और इजराइल पर लगाया गया था। अमेरिका ने कहा कि वे इस हमले की जांच कर रहे हैं। कुछ देर में पाकिस्तान पहुंचेंगे अमेरिकी उपराष्ट्रपति अमेरिका और ईरान के बीच शांति को लेकर राजधानी इस्लामाबाद में आज एक अहम बैठक होनी है। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस इसमें शामिल होने कुछ देर में पहुंचेंगे। इस बैठक पर दुनियाभर की नजर है। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने इस बातचीत से पहले ईरान को धमकी दी है। उन्होंने कहा कि ईरान के पास थोड़े समय के लिए समुद्री रास्तों पर जबरदस्ती वसूली के अलावा कोई दांव नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि वे इसलिए जिंदा हैं, ताकि बातचीत कर सकें। ईरानी डेलिगेशन के इस्लामाबाद पहुंचने का वीडियो…
ईरानी लीडर प्लेन में बच्चों की तस्वीरें रखकर पाकिस्तान पहुंचे:लिखा- ये मेरे सफर में साथ हैं; स्कूल पर मिसाइल हमले में मारे गए थे


