ईरानी शांति के लिए तैयार हैं, गैस सिलेंडर ले आओ… बोमन ईरानी का डोनाल्ड ट्रंप को जवाब, वायरल हुआ वीडियो

ईरानी शांति के लिए तैयार हैं, गैस सिलेंडर ले आओ… बोमन ईरानी का डोनाल्ड ट्रंप को जवाब, वायरल हुआ वीडियो

Boman Irani On Donald Trump: दुनिया भर की राजनीति में उस वक्त खलबली मच गई जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि वह इजराइल के साथ चल रहे विवाद को सुलझाने के लिए ‘ईरानियों’ (Iranians) से बातचीत कर रहे हैं। इस गंभीर अंतरराष्ट्रीय मुद्दे को जहां दुनिया भर के एक्सपर्ट्स अलग नजरिए से देख रहे थे, वहीं बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता बोमन ईरानी ने इसे एक ऐसा मजेदार मोड़ दिया कि लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

बोमन ईरानी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जो अब इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा है। दरअसल, बोमन ने ‘ईरानी’ सरनेम पर एक जबरदस्त ‘पन्’ (शब्दों का खेल) मारा है। उन्होंने मजाक में कहा कि ट्रंप जिन ईरानियों से बात करने की बात कर रहे हैं, वो दरअसल ईरान देश के लोग नहीं, बल्कि भारत का ‘ईरानी समुदाय’ है।

बोमन ईरानी ने डोनाल्ड ट्रंप को दिया मजेदार जवाब (Boman Irani Instagram)

अपने हालिया वीडियो में बोमन ने बेहद संजीदगी के साथ मजाक शुरू किया। उन्होंने कहा, “जैसा कि आप जानते ही होंगे, यह बात वायरल हो रही है कि मिस्टर डोनाल्ड ट्रंप ईरानियों से बात करना चाहते हैं और इस शांति वार्ता के लिए तीन लोगों को बुलाया गया है।” इसके बाद उन्होंने उन तीन नामों का खुलासा किया- खुद बोमन ईरानी, पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और मशहूर अभिनेत्री अरुणा ईरानी। बोमन ने आगे चुटकी लेते हुए कहा, “मैं शांति के लिए कुछ भी करने को तैयार हूँ, बस मुझे एक ही दिक्कत है, मैं वॉशिंगटन नहीं जाऊंगा।”

Boman Irani On Donald Trump

बोमन ईरानी ने दिया ट्रंप को ऑफर

बोमन यहीं नहीं रुके, उन्होंने राष्ट्रपति ट्रंप को एक अनूठा ऑफर भी दे डाला। उन्होंने कहा कि अगर ट्रंप खुद मुंबई आ जाएँ, और खास तौर पर ‘दादर पारसी कॉलोनी’ में, तो यह ज़्यादा बेहतर होगा। उन्होंने मज़ाक में कहा, “हम उन्हें वहां का मशहूर ‘धंसक’ और ‘कस्टर्ड’ खिलाएँगे। लेकिन, मेरी एक छोटी सी शर्त है—ट्रंप साहब को अपने साथ एक गैस सिलेंडर लाना होगा। अगर वे ऐसा करते हैं, तो मुझे लगता है कि इससे हम सभी की ज़िंदगी बहुत ही आसान हो जाएगी।”

फैंस ने लिए मजे, ईरान ने किया इनकार

कमेंट सेक्शन में फैंस बोमन की इस हाज़िरजवाबी के कायल हो गए। एक यूज़र ने लिखा, “सर, आपकी एक्टिंग की तरह आपकी टाइमिंग भी लाजवाब है। शुरू में तो मुझे लगा कि मिस्टर ट्रंप सच में ईरान के लोगों से मिलना चाहते हैं, लेकिन बाद में मेरी ट्यूबलाइट जली।”

दिलचस्प बात यह है कि बोमन की यह प्रतिक्रिया तब आई है जब हकीकत में ईरान ने अमेरिका के साथ किसी भी बातचीत की खबर को सिरे से खारिज कर दिया है। ईरान के प्रवक्ता इब्राहिम ज़ोलफ़ाक़ारी ने ट्रंप पर तंज कसते हुए यहाँ तक कह दिया कि क्या ट्रंप अब खुद से ही बातें करने लगे हैं? जहाँ ट्रंप दावा कर रहे हैं कि बातचीत सही दिशा में है, वहीं ईरान इसे केवल एक प्रोपेगेंडा बता रहा है। बहरहाल, राजनीतिक तनाव के बीच बोमन ईरानी के इस वीडियो ने सोशल मीडिया का माहौल थोड़ा हल्का कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *