ईरानी गैंग की बांदा में बड़ी ठगी, ’10 तोला’ सोना लेकर फटाफट हुए फरार

ईरानी गैंग की बांदा में बड़ी ठगी, ’10 तोला’ सोना लेकर फटाफट हुए फरार

Crime News: मुख्तार और काले ईरानी गैंग के गुर्गों ने उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में बड़ी ठगी की वारदात को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि यह मुख्तार ईरानी के करीबी तरु उर्फ सरताज ईरानी और तकदीर ईरानी ने पिछले सप्ताह एक ज्वेलर को चकमा देकर करीब 10 तोला सोना ठग लिया और मौके से फरार हो गए। यह पूरी घटना ज्वेलरी शॉप में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई, जिसके बाद दोनों आरोपियों की पहचान हो सकी। इनको खोजने के लिए बांदा पुलिस भोपाल पहुंची है।

ग्राहक बनकर ज्वेलरी दुकान से की लूट

दोनों आरोपी ग्राहक बनकर ज्वेलरी दुकान में पहुंचे थे। उन्होंने सोने के आभूषण दिखाने को कहा और बातचीत के दौरान दुकानदार का ध्यान भटकाकर कीमती सोना लेकर फरार हो गए। वारदात के कुछ ही देर बाद ज्वेलर को ठगी का अहसास हुआ, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

सीसीटीवी फुटेज से हुई पहचान

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर साफ तौर पर तरु उर्फ सरताज ईरानी और तकदीर ईरानी नजर आए। फुटेज के आधार पर दोनों की पहचान की गई और उनकी तलाश शुरू की गई। बांदा पुलिस ने तकनीकी जांच में दोनों आरोपियों की लोकेशन भोपाल के आसपास मिली है। इसी सिलसिले में आज बांदा पुलिस की एक टीम भोपाल पहुंच रही है और स्थानीय पुलिस के सहयोग से दबिश देने की तैयारी की जा रही है।

दबिश देने की तैयारी में पुलिस

बताया जा रहा है कि ईरानी डेरे से जुड़े कुख्यात अपराधियों की गतिविधियों को लेकर अब केंद्रीय गृह मंत्रालय भी सतर्क हो गया है। गैंग से जुड़े हर अपराधी की जानकारी जुटाई जा रही है, ताकि उनके नेटवर्क को तोड़ा जा सके। निशातपुरा पुलिस ने बताया कि जल्द ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *