Iran-US tensions: दुबई में होने वाली कथावाचक की ‘भागवत कथा’ निरस्त, रेड अलर्ट जारी

Iran-US tensions: दुबई में होने वाली कथावाचक की ‘भागवत कथा’ निरस्त, रेड अलर्ट जारी

MP News: ईरान-अमेरिका के बीच बढ़े युद्ध (Iran-US tensions) जैसे हालातों का असर अब धार्मिक आयोजनों पर भी दिखाई देने लगा है। धार जिले के बदनावर क्षेत्र के ग्राम सेमलिया निवासी रिटायर्ड गोपाल पुरोहित के पुत्र राजेन्द्र पुरोहित द्वारा दुबई में आयोजित की जाने वाली भागवत कथा को अचानक निरस्त करना पड़ा। 2 से 8 मार्च के बीच दुबई स्थित ग्रेड एक्सेसियर होटल में कथा का आयोजन प्रस्तावित था। आयोजन की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई थीं।

28 फरवरी से दुबई में है पुरोहित परिवार

कथा वाचन पंडित कमल किशोर नागर के पुत्र प्रभु नागर द्वारा किया जाना था। बदनावर क्षेत्र से करीब 100 श्रद्धालुओं ने पंजीयन भी करवा लिया था। गोपाल पुरोहित व उनका परिवार 28 फरवरी को इंदौर से सात सदस्यों के साथ दुबई रवाना हो गया था। दोपहर में दुबई पहुंचने के कुछ ही समय बाद सायरन बजने लगे, जिन्हें युद्ध संकेत बताया गया। इसके बाद उड़ानों के प्रभावित होने और सुरक्षा कारणों से कथा निरस्त करने का निर्णय लिया गया।

रेड अलर्ट के बीच घरों में रहने की सलाह

पुरोहित ने बताया कि प्रशासन द्वारा लगातार संदेश दिए जा रहे हैं कि लोग घरों में ही रहें और अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें। दुबई में सार्वजनिक आयोजनों को भी निरस्त किया गया है। वर्तमान में पुरोहित परिवार शारजाह में ठहरा हुआ है। उन्होंने बताया कि सोमवार को दिनभर फाइटर जेट उड़ते नजर आए, जिससे भय का माहौल बना हुआ है। परिस्थितियां सामान्य होने के बाद ही आयोजन की नई तिथि तय की जाएगी या श्रद्धालुओं की वापसी पर निर्णय लिया जाएगा। (MP News)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *