“खुद को विजेता घोषित कर दें ईरान और खत्म कर दे युद्ध”, पूर्व विदेश मंत्री की सलाह

“खुद को विजेता घोषित कर दें ईरान और खत्म कर दे युद्ध”, पूर्व विदेश मंत्री की सलाह

Iran Israel America War: मिडिल ईस्ट में चल रही ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच तनातनी को अब 35 दिन हो चुके हैं, लेकिन हालात संभलने का नाम नहीं ले रहे। हर दिन नए हमले, नई बयानबाजी और बढ़ता तनाव इस जंग को और पेचीदा बना रहा है। रोजाना नए बयान भी सामने आ रहे हैं। अब ईरान के पूर्व विदेश मंत्री जावेद जरीफ ने अपनी सरकार को एक अनोखा रास्ता सुझाया है। उनका कहना है कि अगर अमेरिका इस युद्ध को खत्म करने में असमर्थ दिख रहा है, तो ईरान खुद पहल करे। जरीफ के मुताबिक, ईरान को खुद को विजेता घोषित करते हुए एकतरफा सीजफायर का ऐलान कर देना चाहिए।

पूर्व विदेश मंत्री ने क्या कहा?

उन्होंने अमेरिका की प्रतिष्ठित पत्रिका ‘फॉरेन अफेयर्स’ में लिखे अपने लेख में इस पूरी रणनीति का खाका पेश किया है। जरीफ का मानना है कि यह कदम न सिर्फ मौजूदा संघर्ष को खत्म कर सकता है, बल्कि भविष्य में ऐसे टकराव की संभावना भी कम कर सकता है। उनका यह भी कहना है कि अगर ईरान मजबूत स्थिति से बातचीत करता है, तो उसे बेहतर शर्तें मिल सकती हैं। जंग के इस लंबे खिंचाव ने अमेरिका के लिए भी मुश्किलें बढ़ा दी हैं। खासकर डोनाल्ड ट्रंप की स्थिति को लेकर सवाल उठ रहे हैं कि क्या वे इस संकट से निकलने का रास्ता खोज पाएंगे। ऐसे में जरीफ की सलाह को कुछ लोग ‘मास्टरस्ट्रोक’ भी बता रहे हैं।

अमेरिकी F-35 फाइटर जेट गिराने का दावा

अमेरिका और ईरान के बीच चल रही जंग खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। युद्ध और खतरनाक मोड़ पर पहुंचती नजर आ रही है। ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध को शुरू हुए एक महीने से ऊपर का समय हो गया है। रोज नए हमले और दावे दोनों पक्ष के तरफ से की जा रही है। इसी बीच ईरान ने बड़ा दावा किया है। ईरानी सेना ने दावा किया है कि उसने एक और अमेरिकी F-35 फाइटर जेट को मार गिराया है। ईरान की तरफ से दावा किया जा रहा है कि यह कार्रवाई सेंट्रल ईरान के आसमान में की गई, जहां उनके एयर डिफेंस सिस्टम ने इस हाई-टेक स्टील्थ विमान को निशाना बनाया। अमेरिका की ओर से इस पूरे मामले पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *