अमेरिका (United States Of America) और इज़रायल (Israel) का ईरान (Iran) के खिलाफ चल रहे युद्ध का आज 15वां दिन है और फिलहाल युद्धविराम के कोई आसार नज़र नहीं आ रहे। अमेरिका और इज़रायल जहाँ ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे हैं, तो वहीँ ईरान भी इज़रायल और मिडिल ईस्ट के कई देशों पर हमले कर रहा है। ईरान मिडिल ईस्ट में मुख्य रूप से उन देशों पर हमले कर रहा है जहाँ अमेरिकी सैन्य ठिकाने हैं। अब ईरान ने सऊदी अरब (Saudi Arabia) में एक मुख्य एयरबेस पर हमला किया है।
5 अमेरिकी विमानों पर दागीं ताबड़तोड़ मिसाइलें
ईरान ने शुक्रवार को सऊदी अरब में प्रिंस सुल्तान एयरबेस (Prince Sultan Air Base) को निशाना बनाया और भीषण हमला किया। इस दौरान ईरान ने 5 अमेरिकी रिफ्यूलिंग विमानों पर ताबड़तोड़ मिसाइलें दागीं।
कोई नहीं हुआ हताहत
ईरान के इस हमले में कोई भी हताहत नहीं हुआ है। अमेरिकी विमानों को नुकसान पहुंचा है, लेकिन वो पूरी तरह से तबाह नहीं हुए हैं। विमानों की मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है।
इराक में विमान हादसे में 6 अमेरिकियों की मौत
इराक (Iraq) में गुरुवार को अमेरिकी सेना का KC-135 रिफ्यूलिंग विमान क्रैश हो गया। इस विमान हादसे में 6 अमेरिकी क्रू मेंबर्स की मौके पर ही मौत हो गई।




Iran strikes 5 US Air Force refueling planes at Prince Sultan air base in Saudi Arabia, WSJ reports.