अमेरिका और इजराइल के हमले से बौखलाकर ईरान ने संयुक्त अरब अमीरात में अमेरिकी बेस पर हमला कर दिया है। इससे मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ गया है। संयुक्त अरब अमीरात में ईरानी हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई है।
ईरान की कार्रवाई से संयुक्त अरब अमीरात काफी गुस्से में है। उसने भी ईरान को इजराइल और अमेरिका के साथ मिलकर जवाब देने का संकेत दिया है। यूएई ने ईरानी हमले के बाद खुलकर कहा है कि जवाब देने का हक सबको है।
मिडिल ईस्ट में मिलिट्री एक्शन बढ़ने के कारण यूएई ने अपने एयरस्पेस को कुछ समय के लिए बंद कर दिया है। जनरल सिविल एविएशन अथॉरिटी ने शनिवार सुबह इस कदम के बारे में जानकारी दी। इसे सिविलियन एयरक्राफ्ट, फ्लाइट क्रू और यात्रियों की सुरक्षा के लिए बनाया गया एक खास एहतियात बताया।


