Iran Israel War: पश्चिम एशिया में तनाव अपने चरम पर है। इजरायल और अमेरिका की तरफ से लगातार ईरान पर हमले किये जा रहे हैं। इसी बीच ऐसी खबरें सामने आई हैं कि आयतुल्लाह अली खामेनेई इजरायली हमलों में मारे गए। इस खबर ने पूरी दुनिया में हलचल मचा दी है। बताया जा रहा है कि हाल के दिनों में इजरायल और संयुक्त राज्य अमेरिका की ओर से किए गए हमलों के बाद क्षेत्र की स्थिति बेहद गंभीर हो गई है। जवाबी कार्रवाई में ईरान भी लगातार मिसाइल और ड्रोन हमले कर रहा है। दोनों पक्षों के बीच बढ़ता टकराव अब खुली जंग का रूप लेता दिख रहा है।
Who Is Mojtaba Khamenei: कौन हैं मोजतबा खामेनेई?
इसी बीच यह भी कहा जा रहा है कि खामेनेई के निधन के बाद उनके बेटे मोजतबा खामेनेई(Mojtaba Khamenei) को देश की कमान सौंपी गई है। मोजतबा का जन्म 1969 में मशहद में हुआ था। उन्होंने हाई स्कूल के बाद इस्लामी धर्मशास्त्र की पढ़ाई की। शुरुआती दौर में उन्होंने अपने पिता और कई प्रमुख आयतुल्लाहों से शिक्षा ली। बाद में वे कुम गए, जहां उन्होंने धार्मिक अध्ययन जारी रखा और एक धर्मगुरु के रूप में अपनी पहचान बनाई। उन्होंने धर्मशास्त्र और मौलवी की पढ़ाई की है।
Iran Israel War: ईरान को मिला नया कमांडर इन चीफ भी मिला
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सैन्य मोर्चे पर कमान अहमद वाहिदी को दी गई है और उन्हें नया कमांडर इन चीफ घोषित किया गया है। मौजूदा हालात में ईरान के सामने बड़ी चुनौती है। एक तरफ नेतृत्व को लेकर अनिश्चितता की चर्चा है, दूसरी ओर इजरायल और अमेरिका के साथ सीधा टकराव जारी है। हालात तेजी से बदल रहे हैं और दुनिया की निगाहें अब तेहरान, तेल अवीव और वॉशिंगटन पर टिकी हुई हैं।


