पटना में एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति प्रभावित हो गई है। ईरान और इजराइल के बीच जारी तनाव के कारण आयात में संभावित बाधाओं को देखते हुए तेल विपणन कंपनियों ने कमर्शियल गैस सिलेंडरों की सप्लाई सीमित कर दी है। फिलहाल कमर्शियल सिलेंडर सिर्फ अस्पतालों और शैक्षणिक संस्थानों को ही उपलब्ध कराए जाएंगे। तेल विपणन कंपनियों ने एलपीजी वितरकों को निर्देश दिया है कि होटल, रेस्टोरेंट और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को गैस सिलेंडर की आपूर्ति अस्थायी रूप से रोक दी जाए। जरूरी सेवाओं को प्राथमिकता देते हुए सीमित मात्रा में कमर्शियल सिलेंडर सिर्फ अस्पताल और स्कूलों को दिए जाएंगे। घरेलू सिलेंडर बुकिंग का समय बढ़ा इसी बीच घरेलू एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग के नियमों में भी बदलाव किया गया है। पहले एक सिलेंडर बुक करने के 21 दिन बाद दूसरा सिलेंडर बुक किया जा सकता था, लेकिन अब यह अवधि बढ़ाकर 25 दिन कर दी गई है। बताया जा रहा है कि बॉटलिंग प्लांट में मौजूद स्टॉक को फिलहाल घरेलू सिलेंडरों की भराई के लिए सुरक्षित रखा जा रहा है, ताकि आम उपभोक्ताओं की जरूरतें पूरी हो सकें। बुकिंग में परेशानी, एजेंसी के चक्कर लगा रहे लोग बुकिंग की कोशिश कर रहे, लेकिन नंबर नहीं लग रहा- शशिकांत सिंह एजी कॉलोनी निवासी शशिकांत सिंह ने बताया कि, ‘कई दिनों से गैस बुकिंग की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन नंबर नहीं लग रहा। घर में शादी का माहौल है, इसलिए काफी परेशानी हो रही है।’ रूपसपुर निवासी सुबोध ने बताया कि गैस खत्म होने के बाद से लगातार एजेंसी के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन बुकिंग नहीं हो पा रही है। गैस के बिना जिंदगी मुश्किल – नागमणि कुमार नागमणि कुमार ने कहा कि घरेलू सिलेंडर बुकिंग की अवधि 25 दिन होने से परेशानी बढ़ गई है। घर में सिर्फ 2-4 दिन की गैस बची है, इसलिए पहले से बुकिंग करना चाह रहे थे, लेकिन नहीं हो पा रही है। हॉस्टल संचालक बोले—अब लकड़ी या कोयले पर खाना बनाना पड़ेगा कमर्शियल गैस की बुकिंग नहीं होने पर कदमकुआं के हॉस्टल संचालक सुजीत राज ने कहा कि, ‘मेरे हॉस्टल में करीब 60 बच्चे रहते हैं और उन्हें समय पर खाना देना होता है। बिहार के अलग-अलग जिलों से बच्चे मेरे हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करते हैं। उनके पेरेंट्स उन्हें हमारे भरोसे पर छोड़ कर गए हैं। हॉस्टल संचालक सुजीत राज ने कहा कि, ‘इस समस्या का समाधान निकालने के लिए सरकार को जल्द से जल्द कुछ कदम उठाना चाहिए।’ पटना में एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति प्रभावित हो गई है। ईरान और इजराइल के बीच जारी तनाव के कारण आयात में संभावित बाधाओं को देखते हुए तेल विपणन कंपनियों ने कमर्शियल गैस सिलेंडरों की सप्लाई सीमित कर दी है। फिलहाल कमर्शियल सिलेंडर सिर्फ अस्पतालों और शैक्षणिक संस्थानों को ही उपलब्ध कराए जाएंगे। तेल विपणन कंपनियों ने एलपीजी वितरकों को निर्देश दिया है कि होटल, रेस्टोरेंट और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को गैस सिलेंडर की आपूर्ति अस्थायी रूप से रोक दी जाए। जरूरी सेवाओं को प्राथमिकता देते हुए सीमित मात्रा में कमर्शियल सिलेंडर सिर्फ अस्पताल और स्कूलों को दिए जाएंगे। घरेलू सिलेंडर बुकिंग का समय बढ़ा इसी बीच घरेलू एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग के नियमों में भी बदलाव किया गया है। पहले एक सिलेंडर बुक करने के 21 दिन बाद दूसरा सिलेंडर बुक किया जा सकता था, लेकिन अब यह अवधि बढ़ाकर 25 दिन कर दी गई है। बताया जा रहा है कि बॉटलिंग प्लांट में मौजूद स्टॉक को फिलहाल घरेलू सिलेंडरों की भराई के लिए सुरक्षित रखा जा रहा है, ताकि आम उपभोक्ताओं की जरूरतें पूरी हो सकें। बुकिंग में परेशानी, एजेंसी के चक्कर लगा रहे लोग बुकिंग की कोशिश कर रहे, लेकिन नंबर नहीं लग रहा- शशिकांत सिंह एजी कॉलोनी निवासी शशिकांत सिंह ने बताया कि, ‘कई दिनों से गैस बुकिंग की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन नंबर नहीं लग रहा। घर में शादी का माहौल है, इसलिए काफी परेशानी हो रही है।’ रूपसपुर निवासी सुबोध ने बताया कि गैस खत्म होने के बाद से लगातार एजेंसी के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन बुकिंग नहीं हो पा रही है। गैस के बिना जिंदगी मुश्किल – नागमणि कुमार नागमणि कुमार ने कहा कि घरेलू सिलेंडर बुकिंग की अवधि 25 दिन होने से परेशानी बढ़ गई है। घर में सिर्फ 2-4 दिन की गैस बची है, इसलिए पहले से बुकिंग करना चाह रहे थे, लेकिन नहीं हो पा रही है। हॉस्टल संचालक बोले—अब लकड़ी या कोयले पर खाना बनाना पड़ेगा कमर्शियल गैस की बुकिंग नहीं होने पर कदमकुआं के हॉस्टल संचालक सुजीत राज ने कहा कि, ‘मेरे हॉस्टल में करीब 60 बच्चे रहते हैं और उन्हें समय पर खाना देना होता है। बिहार के अलग-अलग जिलों से बच्चे मेरे हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करते हैं। उनके पेरेंट्स उन्हें हमारे भरोसे पर छोड़ कर गए हैं। हॉस्टल संचालक सुजीत राज ने कहा कि, ‘इस समस्या का समाधान निकालने के लिए सरकार को जल्द से जल्द कुछ कदम उठाना चाहिए।’


