ईरान ने इजराइल में खतरनाक हमला किया है। इजराइल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) ने शनिवार को मध्य इजराइल में एक कथित मिसाइल हमले वाली जगह का फुटेज शेयर किया है। उन्होंने बताया कि क्लस्टर वॉरहेड वाली एक ईरानी मिसाइल रिशोन लेजियन में एक किंडरगार्टन पर गिरी।
आईडीएफ ने आगे बताया कि इजराइल होम फ्रंट कमांड के चीफ ऑफ स्टाफ ब्रिगेडियर जनरल एलाद एड्री ने उस जगह का दौरा किया, जहां मिसाइल गिरी थी।
ईमारत में घुस गई मिसाइल
कथित हमले वाली जगह पर खड़े होकर एड्री ने कहा- एक बार फिर, हम देख रहे हैं कि हमारे दुश्मन आम नागरिकों को कैसे निशाना बनाते हैं। वे जितना हो सके, उतने लोगों को मारने और नुकसान पहुंचाने की कोशिश करते हैं।
शेयर किए गए फुटेज में हमले का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि मिसाइल की पहचान क्लस्टर बम के तौर पर हुई है, यह शनिवार की सुबह किंडरगार्टन की इमारत में घुस गई। शनिवार को इजराइल में ज्यादातर लोग वीकेंड की वजह से अपने घरों पर ही होते हैं।
ईरान पर इजराइल ने लगाया गंभीर आरोप
एड्री ने कहा कि अगर हमले के वक्त वहां बच्चे मौजूद होते, तो हालात और भी ज्यादा खराब हो सकते थे। उन्होंने कहा- खुशकिस्मती से, इस किंडरगार्टन में कोई बच्चा नहीं था। लेकिन जरा सोचिए कि अगर बच्चे यहां खेल रहे होते या अपनी रोजमर्रा की दिनचर्या के तहत यहां मौजूद होते, तो क्या होता?
उन्होंने ईरान पर जान-बूझकर आम नागरिकों वाले इलाकों को निशाना बनाने का आरोप लगाते हुए कहा- एक बार फिर, हम देख रहे हैं कि हमारे दुश्मन आम नागरिकों को ही निशाना बनाते हैं।
ईरान ने अमेरिका-इजराइल को दी थी चेतावनी
इससे पहले, ईरान ने अमेरिका और इजराइल को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा था कि अगर उसके बुनियादी ढांचे पर कोई हमला हुआ, तो क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच वह और भी बड़े पैमाने पर जवाबी हमले करेगा।
सेंट्रल खातम अल-अंबिया मुख्यालय के एक प्रवक्ता ने कहा कि अगर हमला जारी रहता है, तो ईरान की सेना अपनी जवाबी कार्रवाई को और भी तेज करने के लिए पूरी तरह तैयार है।
ईरान ने कहा- हम शक्तिशाली हैं
प्रवक्ता ने ईरान की सैन्य जवाबी कार्रवाई को तेज करने की तैयारी पर जोर देते हुए कहा- हम शक्तिशाली हैं और ईश्वर की कृपा से हमेशा शक्तिशाली बने रहेंगे।
उन्होंने आगे कहा कि ईरान न केवल अपनी रक्षा कर रहा है, बल्कि क्षेत्रीय सुरक्षा और व्यापक मुस्लिम जगत के हितों में भी काम कर रहा है।



WATCH: Chief of Staff of the Home Front Command, B.G. Elad Edri, at the site of the kindergarten where an Iranian regime cluster missile hit in Rishon Lezion, central Israel.