IIT-BHU जागृति-2026 में छात्रों से रूबरू होगी IPS किरण बेदी:प्रदर्शनी और जागरूकता-आधारित कार्यक्रम में सामाजिक मुद्दों पर होगा संवाद

IIT-BHU जागृति-2026 में छात्रों से रूबरू होगी IPS किरण बेदी:प्रदर्शनी और जागरूकता-आधारित कार्यक्रम में सामाजिक मुद्दों पर होगा संवाद

आईआईटी बीएचयू में वार्षिक सामाजिक जागरूकता महोत्सव जागृति 2026 में प्रदर्शनी और जागरूकता कार्यक्रम के साथ ही सामाजिक मुद्दों पर संवाद होगा। तीन दिवसीय आठ फरवरी तक होने वाले आयोजन में शिक्षाविद के साथ ही कारगिल युद्ध के विजेता कैप्टन अखिलेश सक्सेना, देश की पहली महिला आईपीएस अधिकारी किरण बेदी समेत कई हस्तियां शामिल होंगी। आईआईटी के सोशल सर्विस काउंसिल (एसएससी) की ओर से सोशल सर्विस काउंसिल के काउंसलर डॉ. सुरेश धोबले का कहना है कि महोत्सव का उद्देश्य सामाजिक चेतना, नागरिक जिम्मेदारी और युवाओं के नेतृत्व में समकालीन सामाजिक मुद्दों पर संवाद को प्रोत्साहित करना है। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएं, इंटरैक्टिव गतिविधियां, प्रदर्शनी और जागरूकता-आधारित कार्यक्रम होंगे, जो समाज के समक्ष उपस्थित प्रमुख चुनौतियों पर केंद्रित होंगे। प्रमुख आकर्षण राजपूताना ग्राउंड में होने वाला सोशल अवेयरनेस टनल होगा। यह एक गहन अनुभव होगा, जिसे प्रभावशाली दृश्य, कथाओं और रचनात्मक इंस्टॉलेशन के माध्यम से सामाजिक यथार्थ से अवगत कराने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। इनकी रहेगी खास मौजूदगी ग्रुप कैप्टन अंगद प्रताप- एस्ट्रोनॉट डेलीगेट एवं भारतीय वायुसेना के टेस्ट पायलट कैप्टन अखिलेश सक्सेना- कारगिल युद्ध वीर डॉ. किरण बेदी- भारत की पहली महिला आईपीएस अधिकारी सोनल गोयल, आईएएस- सचिव, त्रिपुरा सरकार मोहित त्यागी- शिक्षाविद् एवं उद्यमी

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *