राजस्थान मूल के IPS और संभल एसपी के.के. विश्नोई और आईपीएस अंशिका वर्मा शादी के बंधन में बंध गए। सोमवार रात को लहरिया रिसोर्ट में रिप्सेशन हुआ, जिसमें राजस्थान डिप्टी सीएम डॉ. प्रेमचंद बैरवा शामिल हुए। वहीं यूपी से सांसद, विधायक, प्रशासनिक और पुलिस के अधिकारी आर्शीवाद समारोह में पहुंचे। इससे पहले सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे जोधपुर के अजीत भवन से विदाई हुई। विदाई के समय अंशिका अपनी मां और बहन के गले लगकर फूट-फूटकर रोईं। विदाई से पहले की रस्म में अंशिका राजस्थानी दुल्हन के लुक में दिखीं। उन्होंने राजपूताना लहंगा और राजस्थानी ज्वेलरी पहनी थी। वहीं, संभल एसपी केके बिश्नोई भी पारंपरिक लुक में नजर आए। वह हाथ में तलवार लेकर बैठे। उन्होंने क्रीम कलर की शेरवानी पहनी। सिर पर साफा बांध रखा था। शादी कर रस्मों में आईपीएस कृष्ण कुमार विश्नोई और आईपीएस अंशिका वर्मा ने जुहा-जूही खेल खेला गया। जिसमें आईपीएस अंशिका वर्मा ज्यादा बार जीतीं है। तस्वीरें देखें… के.के विश्नोई की शादी रस्मों के बाद बारात जोधपुर निवास स्थान अशोक नगर में दूल्हन अंशिका को लेकर पहुंचे। वहां दूल्हा व दूल्हन बंधाया (स्वागत) गया। बिश्नोई ने घुटनों पर बैठकर पहनी थी वरमाला रविवार रात (29 मार्च) अंशिका वरमाला पहनाने के लिए जैसे ही आगे बढ़ीं, तो केके बिश्नोई पहले पीछे हटे फिर घुटनों पर बैठकर माला पहनी। वहीं, जब बिश्नोई वरमाला पहनाने लगे, तो अंशिका ने सिर झुका लिया। इस दौरान बैकग्राउंड में कैलाश खेर का गाना- ‘ओ री सखी मंगल गाओ री…’ बजता रहा। इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे का हाथ थामकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। इसके बाद दोनों ने स्टेज पर फोटो शूट कराया। फिर बिश्नोई, अंशिका का हाथ थामकर मंच से उतरे। ————————————————————————————————- राजस्थान के IPS की वेडिंग सेरेमनी की ये खबरें भी पढ़िए… SP केके बिश्नोई-अंशिका की शादी 1 रुपए-शगुन में पूरी हुई:दहेज नहीं लिया, विदाई में भावुक हुईं अंशिका आज जोधपुर में रिसेप्शन होगा राजस्थान मूल के आईपीएस अफसर कृष्ण कुमार बिश्नोई और बरेली एसपी अंशिका वर्मा रविवार रात जोधपुर में एक रुपए शगुन में शादी के बंधन में बंध गए। पूरी रात चली रस्मों के बाद सोमवार दोपहर करीब 2.30 बजे अजीत भवन से अंशिका की विदाई हुई, पूरी खबर पढ़िए IPS दूल्हे घुटने पर बैठे, बरेली SP ने पहनाई वरमाला:जोधपुर में बारात लेकर पहुंचे, घोड़ी पर बैठकर मूंछों पर दिया ताव राजस्थान मूल के IPS अफसर व संभल (यूपी) एसपी कृष्ण कुमार (केके) बिश्नोई और बरेली SP अंशिका वर्मा की आज जोधपुर में शादी हो गई। दोनों ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई। इस दौरान केके बिश्नोई को वरमाला पहनाने के लिए जैसे अंशिका आगे बढ़ीं, IPS पहले पीछे हटे, फिर घुटनों पर बैठकर माला पहनी। इस दौरान बैकग्राउंड में कैलाश खेर का गाना ‘ओ री सखी मंगल गाओ री…’ बजता रहा। पूरी खबर पढ़िए


