IPL 2026 की सबसे बड़ी खबर! भगदड़ के हादसे के बाद क्या चिन्नास्वामी में मैच होंगे? सरकार ने जस्टिस डी’कुन्हा रिपोर्ट के आधार पर RCB को दी बड़ी राहत। जानिए किन शर्तों पर बेंगलुरु में होगा IPL का ओपनिंग मैच और फाइनल…
IPL 2026, RCB Home Ground: आखिरकार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के होम ग्राउंड को लेकर चल रही सारी अफवाहें खत्म हो गई हैं। डिफेंडिंग चैंपियन RCB अब अपने घर यानी एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में ही मैच खेलेगी। सरकार ने जस्टिस जॉन माइकल डी’कुन्हा रिपोर्ट की सिफारिशों को लागू करने के साथ ही स्टेडियम को हरी झंडी दे दी है।
अब बढ़ेगी सख्ती: सरकार
सरकार ने साफ कर दिया है कि अब से टिकटिंग, भीड़ कंट्रोल और स्टेडियम में एंट्री को लेकर नियमों का बहुत सख्ती से पालन किया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘हम पूरी जिम्मेदारी और जवाबदेही के साथ आगे बढ़ रहे हैं।’ अगले कुछ दिनों में सरकार अनुमति से जुड़ी बाकी शर्तें भी साफ कर देगी। इस बात की आधिकारिक पुष्टि खुद कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने गुरुवार को X (ट्विटर) पर एक पोस्ट के जरिए की।
RCB के लिए है ये खास
यह ग्राउंड RCB के लिए खास इसलिए भी है क्योंकि यहां ओपनिंग मैच खेला जाएगा। नियम के मुताबिक, जो टीम पिछले साल की चैंपियन होती है, वही IPL का पहला मैच (Inaugural Match) होस्ट करती है। यानी IPL 2026 की शुरुआत बेंगलुरु से ही होगी।
फाइनल की दावेदारी
चैंपियन होने के नाते RCB के पास क्वालीफायर-2 और फाइनल मैच भी अपने घर में कराने का हक है। आखिरी बार जब 2016 में बेंगलुरु में फाइनल हुआ था (तब यह नियम नहीं था), जिसमें RCB को हैदराबाद से हार मिली थी। अब चैंपियन के तौर पर वहां वापसी करना बहुत बड़ा मौका है।
क्यों लगा था बैन
यह फैसला एक बड़े हादसे के बाद आया है। दरअसल, 4 जून को जब RCB अपनी पहली IPL जीत का जश्न मना रही थी, तब स्टेडियम में भारी भीड़ की वजह से भगदड़ मच गई थी। इस दुखद हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद सरकार ने सुरक्षा कारणों से दर्शकों के साथ मैच कराने पर रोक लगा दी थी, जो अब सुरक्षा इंतजाम पुख्ता होने के बाद हटा ली गई है।
Sports – Patrika | CMS


