IPL 2026 begins with 2 minute silence: आईपीएल 2026 का आगाज बेंगलुरु में RCB vs SRH मैच से हुआ। शुरुआत से पहले पिछले साल भगदड़ में जान गंवाने वाले 11 फैंस को दो मिनट के मौन और 11 सीटें खाली रखकर श्रद्धांजलि दी गई।
IPL 2026 begins with 2 minute silence: शनिवार को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में IPL 2026 के पहले मुकाबले से पहले एक भावुक दृश्य देखने को मिला, जब मैदान पर दो मिनट का मौन रखा गया और 11 खाली सीटें उन RCB फैंस की याद में खाली रखकर सजाई गई, जो पिछले साल ट्रॉफी जश्न में हुई भगदड़ में अपनी जान गंवा बैठे थे। RCB के खिलाड़ी काली पट्टी बांधकर मैदान में उतरे।
आईपीएल के 19वें सीजन का आगाज आज, शनिवार को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच हुआ। बेंगलुरु ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। आरसीबी की कप्तानी रजत पाटीदार ने की, जबकि पैट कमिंस की चोट के कारण बाहर रहने की वजह से हैदराबाद की कमान ईशान किशन ने संभाली।
जब जश्न बन गया था त्रासदी
पिछले साल आरसीबी ने अपना पहला आईपीएल खिताब जीता था और 4 जून को चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर विक्ट्री परेड का आयोजन किया गया था। इस दौरान उमड़ी विशाल भीड़ में अफरा-तफरी मच गई और भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 50 से अधिक घायल हुए। मृतकों में एक 14 साल का बच्चा भी शामिल था। मृत फैंस को श्रद्धांजलि देने के लिए ओपनिंग सेरेमनी रद्द करने और चिन्नास्वामी स्टेडियम के हर मैच में 11 सीटें खाली रखने का फैसला पहले ही लिया जा चुका है।
डफी के तूफान में उड़ा RCB का टॉप ऑर्डर
आरसीबी के तेज गेंदबाजों ने पावरप्ले में ही हैदराबाद को 3 झटके सिर्फ 49 रन के स्कोर पर दे दिए। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज जैकब डफी (Jacob Duffy) ने एक ही ओवर में दोनों ओपनर अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) और ट्रेविस हेड (Travis Head) को पवेलियन भेज दिया। आईसीसी नंबर वन टी20 ओपनर अभिषेक महज 7 रन बनाकर आउट हुए। आईपीएल 2024 के बाद से हैदराबाद का स्कोरिंग रेट पावरप्ले में 10.54 का रहा है, लेकिन आज बेंगलुरु के गेंदबाजों ने उनकी इस आक्रामकता पर शुरू में ही लगाम लगा दी।
Sports – Patrika | CMS


