IPL 2026: रोहित शर्मा ने वानखेड़े में काटा गदर, ये 6 बड़े रिकॉर्ड किए ध्वस्त

IPL 2026: रोहित शर्मा ने वानखेड़े में काटा गदर, ये 6 बड़े रिकॉर्ड किए ध्वस्त
रोहित शर्मा ने रविवार को केकेआर के खिलाफ मुकाबले में एक धमाकेदार पारी खेली। इस दौरान उन्होंने केकेआर के खिलाफ तेज तर्रार पारी खेलकर अपनी टीम को ठोस शुरुआत दिलाई। जिस कारण मुंबई इंडियंस ने आईपीएल के इतिहास का सबसे बड़ा चेज किया। 
केकेआर के खिलाफ रोहित ने सिर्फ 23 गेंद पर अपनी फिफ्टी जड़ी। जो आईपीएल इतिहास में उनका सबसे तेज पचासा रहा। उनके बल्ले से 38 गेंद पर 205 के स्ट्राइक रेट से 78 रन की पारी निकली। इस पारी के दम पर उन्होंने कई रिकॉर्ड बनाए और ध्वस्त किए। 
रोहित शर्मा ने ध्वस्त किए ये रिकॉर्ड्स
  • एक ही मैदान पर 25,00+IPL रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने। 
  • आईपीएल इतिहास में किसी एक विपक्षी टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड । इस दौरान उन्होंने विराट कोहली को पछाड़ा।
  • आईपीएल में केकेआर के खिलाफ मैचों में 1000+ रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने।
  • आईपीएल में 50 बार पचास से ज्यादा स्कोर बनाने वाले चौथे बल्लेबाज बने अपना 50वां 50+ स्कोर पूरा किया।
  • वानखेड़े में मुंबई इंडियंस के लिए सबसे बड़ी ओपनिंग पार्टनरशिप (रिकेलटन के साथ केकेआर के खिलाफ 145* रन)
  • टी20 क्रिकेट में 550+ छक्के लगाने वाले पहले एशियाई बल्लेबाज बने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *