IPL 2026 RCB vs SRH: आज मैदान पर उतरते ही इतिहास रच देंगे Ishan Kishan, ऐसा करने वाले बनेंगे पहले भारतीय

IPL 2026 RCB vs SRH: आज मैदान पर उतरते ही इतिहास रच देंगे Ishan Kishan, ऐसा करने वाले बनेंगे पहले भारतीय
आज, 28 मार्च से आईपीएल के 19वें सीजन का आगाज होने जा रहा है। जहां पहला मुकाबला मौजूदा चैंपियन आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। ये मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। हैदराबाद के लिए पिछला साल निराशाजनक रहा था जिसमें टीम पॉइंट्स टेबल पर छठे पायदान पर रही थी। इस बार टीम अपने नियमित कप्तान पैट कमिंस की गौरमौजूदगी में अपने अभियान की शुरुआत करेगी। कमिंस की जगह ईशान किशन टीम का नेतृत्व करेंगे। हालांकि, किशन आज मैदान पर उतरते ही इतिहास रच देंगे। 
ईशान किशन जब इस मैच में कप्तान करने उतरेंगे तो वह 27 साल और 253 दिन की उम्र के होंगे। इस तरह वह सनराइजर्स हैदराबाद के आईपीएल इतिहास में कप्तानी करने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय कप्तान बन जाएंगे। वह इस फ्रेंचाइजी की कप्तान करने वाले दूसरे सबसे कम उम्र के कप्तान होंगे। उनसे पहले न्यूजीलैंड के केन विलियमसन ने ये रिकॉर्ड बनाया था। जब उन्होंने 2018 सीजन में एसआरएच की कप्तानी की थी, तब उनकी उम्र 27 साल और 244 दिन थी। 
बता दें कि, शिखर धवन, मनीष पांडे और भुवनेश्वर कुमार उन अन्य भारतीय खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन्होंने इससे पहले आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी की है। एसआरएच के नियमित कप्तान पैट कमिंग हैं जो मौजूदा  समय में पीठ की चोट से जूझ रहे हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *