IPL 2026: छक्कों की बरसात के लिए तैयार है माही का हथियार, बल्ला को धार देते हुए धोनी का वीडियो हुआ वायरल

IPL 2026: छक्कों की बरसात के लिए तैयार है माही का हथियार, बल्ला को धार देते हुए धोनी का वीडियो हुआ वायरल

IPL 2026 से पहले एमएस धोनी एक वायरल वीडियो में खुद अपना बल्ला तैयार करते दिखे। संजू सैमसन की CSK में एंट्री और जडेजा के राजस्थान रॉयल्स में जाने के बीच, क्या धोनी अपनी छठी ट्रॉफी जीतकर लेंगे संन्यास? जानिए माही की इस घातक तैयारी के पीछे का पूरा सच। 

IPL 2026, CSK, MS Dhoni: आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है और पहला ही मैच धमाकेदार होने की उम्मीद है, जहां RCB और सनराइजर्स हैदराबाद आमने-सामने होंगे। लेकिन फैंस की असली नजरें तो अपनी पसंदीदा टीम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) पर टिकी हैं, जो इस बार राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेगी। इस बार मैदान का समीकरण भी बदला-बदला नजर आएगा। संजू सैमसन अब पीली जर्सी (CSK) में दिखेंगे, वहीं रवींद्र जडेजा राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलेंगे। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है हमारे थाला यानी महेंद्र सिंह धोनी की।

धोनी खुद तैयार कर रहे हैं अपना हथियार

चेन्नई सुपर किंग्स ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है जिसने फैंस का उत्साह बढ़ा दिया है। वीडियो में धोनी नेट्स पर जाने से पहले खुद अपने हाथों से ग्राइंडर के जरिए अपने बल्ले को फिनिशिंग टच दे रहे हैं। सीएसके ने इसे ‘मास्टर ऑफ द क्राफ्ट’ का कैप्शन दिया है। फैंस को उम्मीद है कि इस सीजन में भी धोनी के बल्ले से छक्कों की वही पुरानी बरसात देखने को मिलेगी।

क्या यह धोनी का आखिरी सीजन है?

क्रिकेट गलियारों में चर्चा तेज है कि शायद यह धोनी का आखिरी आईपीएल सीजन हो सकता है। पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने भी कहा है कि धोनी के बिना आईपीएल और सीएसके की कल्पना करना नामुमकिन है। इरफान का मानना है कि धोनी की भूमिका अब टीम को जोड़ने और रुतुराज गायकवाड़ के साथ-साथ संजू सैमसन को भविष्य के लीडर के तौर पर तैयार करने की होगी। हालांकि वह कितने मैच खेलेंगे, इस पर सवाल हैं, लेकिन सीएसके के सीईओ कासी विश्वनाथन ने साफ किया है कि धोनी सभी मैच खेलेंगे, बस उनकी भूमिका टीम मैनेजमेंट तय करेगा।

IPL में धोनी के आंकड़े

धोनी आईपीएल के इतिहास के सबसे सफल कप्तान और विकेटकीपर हैं। उनकी कप्तानी में चेन्नई ने 5 बार ट्रॉफी जीती है। उनके शानदार रिकॉर्ड्स पर एक नजर डाले तो उन्होंने अब तक आईपीएल में कुल 278 मैचों में कुल 5439 रन बनाए है। फील्डिंग की बात करे तो उन्होंने आज तक 158 कैच लपके है। बैटिंग के साथ-साथ धोनी ने विकेट कीपिंग में 47 स्टंपिंग की है। सीएसके की टीम इस बार पूरी कोशिश करेगी कि वो अपनी छठी ट्रॉफी जीतकर धोनी को एक यादगार विदाई दे सके।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *