IPL 2026: अजिंक्य रहाणे ने तोड़ा गौतम गंभीर का 10 साल पुराना ये बड़ा रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले इकलौते KKR कप्तान

IPL 2026: अजिंक्य रहाणे ने तोड़ा गौतम गंभीर का 10 साल पुराना ये बड़ा रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले इकलौते KKR कप्तान

रहाणे ने 40 गेंदों पर 3 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 67 रनों की विस्फोटक पारी खेली। केकेआर के किसी भी कप्तान की मुंबई इंडियंस के खिलाफ यह सबसे बड़ी पारी है। इस पारी के आधार पर रहाणे ने गौतम गंभीर का 10 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। 

Ajinkya Rahane, Indian premier league 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के दूसरे मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाया। इसी के साथ रहाणे ने केकेआर के पूर्व कप्तान गौतम गंभीर का 10 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया।

रहाणे ने लगाया तूफानी अर्धशतक

वानखेड़े स्टेडियम में रविवार को खेले गए मुकाबले में केकेआर के लिए पारी की शुरुआत करने उतरे रहाणे ने 40 गेंदों पर 3 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 67 रनों की विस्फोटक पारी खेली। केकेआर के किसी भी कप्तान की मुंबई इंडियंस के खिलाफ यह सबसे बड़ी पारी है। इस पारी के आधार पर रहाणे ने गौतम गंभीर का 10 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया।

गौतम गंभीर का रिकॉर्ड तोड़ा

गौतम गंभीर ने आईपीएल 2016 में कोलकाता में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 52 गेंदों पर 64 रनों की पारी खेली थी। तीसरी बड़ी पारी गंभीर के नाम ही है। 2016 में ही गंभीर ने एमआई के खिलाफ वानखेड़े में 45 गेंदों पर 59 रन बनाए थे। मुंबई इंडियंस के खिलाफ केकेआर के कप्तान के रूप में चौथी सबसे बड़ी पारी भी गंभीर के नाम ही है। गंभीर ने 2015 में कोलकाता में एमआई के खिलाफ 57 रन बनाए थे।

गौतम गंभीर ने 2012 और 2014 खिताब जिताया था

गौतम गंभीर का नाम केकेआर के इतिहास में बतौर कप्तान, बतौर बल्लेबाज और बतौर मेंटॉर बहुत बड़ा है। गंभीर ने 2012 और 2014 में अपनी कप्तानी में केकेआर को आईपीएल का खिताब दिलाया था। इसके बाद आईपीएल 2024 में गंभीर ने मेंटॉर के रूप में केकेआर को चैंपियन बनाया था। गंभीर केकेआर के इतिहास के सबसे सफल बल्लेबाज भी हैं।

गंभीर ने 2011 से 2017 के बीच केकेआर के लिए 122 मैचों की 121 पारियों में 30 अर्धशतक लगाते हुए 3,345 रन बनाए हैं। आईपीएल 2025 में केकेआर की कप्तानी संभालने वाले रहाणे ने टीम के लिए 21 मैचों में 4 अर्धशतक लगाते हुए 590 रन बनाए हैं।

मैच का हाल

मुंबई इंडियंस ने इस मुक़ाबले में केकेआर को 6 विकेट से हरा दिया। मुंबई की धमाकेदार जीत के नायक रोहित शर्मा और रयान रिकेल्टन रहे। वानखेड़े के मैदान पर मुंबई ने आईपीएल में अपना सबसे बड़ा रन चेज सफलतापूर्वक हासिल करते हुए इतिहास रचा दिया। केकेआर ने 20 ओवर में 4 विकेट गंवाकर 220 रन बनाए थे। जवाब में मुंबई इंडियन ने इसे 19.1 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। इसी के साथ मुंबई ने 13 साल बाद आईपीएल का पहला मैच जीता।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *