नव संवत्सर समारोह के लिए राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को आमंत्रण:राममंदिर ट्रस्ट के 4 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने दिल्ली में मुलाकात की

नव संवत्सर समारोह के लिए राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को आमंत्रण:राममंदिर ट्रस्ट के 4 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने दिल्ली में मुलाकात की

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने नव संवत्सर समारोह की तैयारियां तेज कर दी हैं। 19 मार्च को अयोध्या में आयोजित होने वाले समारोह की मुख्य अतिथि राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू होंगी। इसके लिए राम मंदिर ट्रस्ट के 4 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने सोमवार को नई दिल्ली में राष्ट्रपति से मुलाकात की। इस दौरान राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को समारोह के लिए आमंत्रित किया गया है।यह जानकारी आज ट्रस्ट की ओर सांझा की कई है। नव संवत्सर समारोह में राम मंदिर निर्माण में छोटी से छोटी भूमिका निभाने वाले 400 श्रमिकों को सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा मंदिर आंदोलन के भूले-बिसरे कारसेवकों को भी आमंत्रित किया जा रहा है। इस समारोह के करीब 4 हजार मेहमान साक्षी बनेंगे। राष्ट्रपति को आमंत्रण देने वालों में श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र, राम मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि व ट्रस्टी डॉ. कृष्ण मोहन शामिल रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *