आर्यावर्त विश्वविद्यालय की मान्यता पर जांच शुरू:रुकमणी देवी स्कूल की बिल्डिंग दिखाकर मान्यता लेने का आरोप, कलेक्टर ने टीम बनाई

सीहोर के श्यामपुर क्षेत्र में स्थित आर्यावर्त यूनिवर्सिटी की मान्यता और संचालन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। आरोप हैं कि विश्वविद्यालय ने रुकमणी देवी पब्लिक स्कूल की बिल्डिंग दिखाकर मान्यता हासिल की। एबीवीपी नेता भगवान सिंह की शिकायत के बाद जिला कलेक्टर ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्चस्तरीय जांच टीम गठित की है। शिकायत में विश्वविद्यालय प्रशासन पर फर्जी निरीक्षण रिपोर्ट, स्टाफ की नियुक्तियों में गड़बड़ी और बुनियादी ढांचे में विसंगति का आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ता ने एफआईआर दर्ज करने की भी मांग की है। 1 3 सदस्यीय जांच टीम बनी कलेक्टर के निर्देश पर चंद्रशेखर आजाद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रोहिताश्व कुमार शर्मा ने 13 सदस्यीय जांच समिति बनाई है। टीम में विभागाध्यक्ष, प्राध्यापक और प्रशासनिक अधिकारी शामिल हैं। टीम विश्वविद्यालय परिसर का निरीक्षण और दस्तावेजों की जांच करेगी। यदि शिकायत सही पाए जाने पर विश्वविद्यालय की मान्यता रद्द और प्रबंधन पर कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। विश्वविद्यालय संचालक पुष्पेन्द्र गौतम का कहना है कि सभी नियमों का पालन किया गया है और संचालन नियमानुसार है। रुकमणी देवी पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर ब्रजेश पाटीदार ने कहा कि यूनिवर्सिटी का काम पुष्पेन्द्र गौतम देखते हैं, इसलिए वे टिप्पणी नहीं कर सकते। जांच टीम में यह लोग शामिल जांच टीम में शामिल प्रमुख सदस्य हैं: शिलचंद्र गुप्ता, डॉ. सुमन रोहिला, डॉ. आमिर ऐजाज, डॉ. सुशीला पटेल, प्रो. विनयमणि त्रिपाठी, प्रो. राजकुमार साहू, प्रो. कैलाश ठाकरे, अनिल पिपलोदिया, डॉ. मनोज कुमार शर्मा, एलपी कीर, नरेश सेन और परवजे अंसारी। टीम परिसर का निरीक्षण कर कलेक्टर को रिपोर्ट सौंपेगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *