कटिहार में गैस एजेंसी पर ओवरचार्जिंग की जांच:974 की जगह 1010-1050 रुपये वसूले जा रहे, मौके पर 10 उपभोक्ताओं को तय दर पर सिलेंडर

कटिहार में गैस एजेंसी पर ओवरचार्जिंग की जांच:974 की जगह 1010-1050 रुपये वसूले जा रहे, मौके पर 10 उपभोक्ताओं को तय दर पर सिलेंडर

कटिहार के कुरसेला प्रखंड स्थित भारत गैस एजेंसी में गैस सिलेंडर के लिए निर्धारित दर से अधिक राशि वसूलने की शिकायतें मिलने के बाद प्रशासन सक्रिय हो गया। सोमवार को खाद आपूर्ति पदाधिकारी किंचित कुमार ने एजेंसी कार्यालय पहुंचकर मामले की जांच की। जांच के दौरान कई अनियमितताएं सामने आईं, जिस पर पदाधिकारी ने एजेंसी संचालक को कड़ी फटकार लगाई और चेतावनी दी। उपभोक्ताओं द्वारा शिकायत की गई थी कि गैस सिलेंडर की बुकिंग और वितरण के दौरान एजेंसी तय दर से अधिक पैसे ले रही है। इन शिकायतों के आधार पर खाद आपूर्ति पदाधिकारी किंचित कुमार ने मौके पर पहुंचकर एजेंसी संचालक मुकेश कुमार जायसवाल से पिछले छह दिनों की बुकिंग और वितरण से संबंधित पूरी जानकारी मांगी। घर तक सिलेंडर पहुंचाने के 1050 रुपये वसूले जा रहे
उन्होंने यह भी पूछा कि उपभोक्ताओं से सिलेंडर के लिए कितना मूल्य लिया जा रहा है, लेकिन संचालक संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। जांच में यह बात सामने आई कि विभाग ने पहले ही निर्देश दिया था कि जो उपभोक्ता गैस बुकिंग के बाद सीधे गोदाम से सिलेंडर लेंगे, उनसे 974 रुपये ही लिए जाएंगे। इसके बावजूद एजेंसी कार्यालय से 1010 रुपये की पर्ची काटी जा रही थी, जो विभागीय निर्देशों का उल्लंघन है। गोदाम कर्मियों ने बताया कि एजेंसी कार्यालय से 1010 रुपए की पर्ची भेजी जाती है, इसलिए वे उसी के आधार पर सिलेंडर वितरित कर रहे थे। 10 उपभोक्ताओं की गैस बुकिंग 974 रुपये में
कई उपभोक्ताओं के पास भी 1010 रुपये की बुकिंग पर्ची मिली। उपभोक्ताओं ने यह भी बताया कि घर तक गैस सिलेंडर पहुंचाने के नाम पर उनसे 1050 रुपये तक वसूले जा रहे थे। जांच के दौरान खाद आपूर्ति पदाधिकारी ने मौके पर ही 10 उपभोक्ताओं की गैस बुकिंग 974 रुपये में कराई और उन्हें निर्धारित मूल्य पर सिलेंडर उपलब्ध कराया। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि निर्धारित दर से अधिक राशि वसूली की शिकायत दोबारा मिली तो संबंधित गैस एजेंसी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, उन्होंने उपभोक्ताओं से भी अपील की कि अधिक राशि मांगे जाने पर वे तुरंत विभाग को सूचित करें। कटिहार के कुरसेला प्रखंड स्थित भारत गैस एजेंसी में गैस सिलेंडर के लिए निर्धारित दर से अधिक राशि वसूलने की शिकायतें मिलने के बाद प्रशासन सक्रिय हो गया। सोमवार को खाद आपूर्ति पदाधिकारी किंचित कुमार ने एजेंसी कार्यालय पहुंचकर मामले की जांच की। जांच के दौरान कई अनियमितताएं सामने आईं, जिस पर पदाधिकारी ने एजेंसी संचालक को कड़ी फटकार लगाई और चेतावनी दी। उपभोक्ताओं द्वारा शिकायत की गई थी कि गैस सिलेंडर की बुकिंग और वितरण के दौरान एजेंसी तय दर से अधिक पैसे ले रही है। इन शिकायतों के आधार पर खाद आपूर्ति पदाधिकारी किंचित कुमार ने मौके पर पहुंचकर एजेंसी संचालक मुकेश कुमार जायसवाल से पिछले छह दिनों की बुकिंग और वितरण से संबंधित पूरी जानकारी मांगी। घर तक सिलेंडर पहुंचाने के 1050 रुपये वसूले जा रहे
उन्होंने यह भी पूछा कि उपभोक्ताओं से सिलेंडर के लिए कितना मूल्य लिया जा रहा है, लेकिन संचालक संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। जांच में यह बात सामने आई कि विभाग ने पहले ही निर्देश दिया था कि जो उपभोक्ता गैस बुकिंग के बाद सीधे गोदाम से सिलेंडर लेंगे, उनसे 974 रुपये ही लिए जाएंगे। इसके बावजूद एजेंसी कार्यालय से 1010 रुपये की पर्ची काटी जा रही थी, जो विभागीय निर्देशों का उल्लंघन है। गोदाम कर्मियों ने बताया कि एजेंसी कार्यालय से 1010 रुपए की पर्ची भेजी जाती है, इसलिए वे उसी के आधार पर सिलेंडर वितरित कर रहे थे। 10 उपभोक्ताओं की गैस बुकिंग 974 रुपये में
कई उपभोक्ताओं के पास भी 1010 रुपये की बुकिंग पर्ची मिली। उपभोक्ताओं ने यह भी बताया कि घर तक गैस सिलेंडर पहुंचाने के नाम पर उनसे 1050 रुपये तक वसूले जा रहे थे। जांच के दौरान खाद आपूर्ति पदाधिकारी ने मौके पर ही 10 उपभोक्ताओं की गैस बुकिंग 974 रुपये में कराई और उन्हें निर्धारित मूल्य पर सिलेंडर उपलब्ध कराया। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि निर्धारित दर से अधिक राशि वसूली की शिकायत दोबारा मिली तो संबंधित गैस एजेंसी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, उन्होंने उपभोक्ताओं से भी अपील की कि अधिक राशि मांगे जाने पर वे तुरंत विभाग को सूचित करें।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *