घाटमपुर में अंतर्राज्यीय चोर गिरफ्तार:तेलंगाना में छह घरों में चोरी की थी, कानपुर से 2 पकड़े गए; दो लाख से अधिक नकदी मिली

घाटमपुर में अंतर्राज्यीय चोर गिरफ्तार:तेलंगाना में छह घरों में चोरी की थी, कानपुर से 2 पकड़े गए; दो लाख से अधिक नकदी मिली

तेलंगाना में एक रात छह घरों में चोरी की सनसनीखेज वारदात को अंजाम देकर फरार हुए दो आरोपियों को घाटमपुर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव से गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों आरोपी घटना के बाद अपने साथी के साथ घर मे छिपे थे। सूचना मिलने पर तेलंगाना पुलिस ने घाटमपुर थाना पुलिस के सहयोग से संयुक्त कार्रवाई करते हुए दोनों को दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से रिमांड लेकर तेलंगाना पुलिस उन्हें अपने साथ ले गई।
6 घरों के ताला तोड़कर चोरी की थी पुलिस के मुताबिक बीती 15 जनवरी की रात तेलंगाना के पलकेरी थाना क्षेत्र में स्थित लगभग छह घरों में एक साथ ताला तोड़कर लाखों की चोरी की घटना को अंजाम देकर बदमाश भाग निकले थे, घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया था। पीड़ित परिवारों की तहरीर पर तेलांगना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच शुरू की थी। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी सर्विलांस के जरिए पुलिस ने आरोपियों की पहचान की। जांच में सामने आया कि वारदात को घाटमपुर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर निवासी मंगल सिंह पुत्र स्व. अमर सिंह, इंद्रपुरी नई दिल्ली निवासी पवन कुमार पुत्र जय प्रकाश तथा बिहार निवासी एक अन्य साथी ने मिलकर अंजाम दिया था। चोरी के बाद आरोपी अपने घर लौट आए, जबकि तीसरा साथी फरार बताया जा रहा है। लोकेशन ट्रेस करते घाटमपुर पहुंची पुलिस तेलंगाना पुलिस आरोपियों की लोकेशन ट्रेस करते हुए घाटमपुर पहुंची और स्थानीय पुलिस को सूचना दी। इसके बाद रघुनाथपुर गांव में दबिश देकर मंगल सिंह व पवन कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से दो लाख चार हजार पांच सौ रुपये नकद भी बरामद किए गए, जिसे चोरी की रकम बताई जा रही है। दोनो आरोपियों को अपने साथ ले गई पुलिस घाटमपुर थाने के क्राइम इंस्पेक्टर खुर्शीद अहमद ने बताया कि रघुनाथपुर से पकड़े गए दोनों आरोपियों को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद तेलंगाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। दोनों को न्यायालय में पेश कर ट्रांजिट रिमांड लिया गया, जिसके बाद तेलंगाना पुलिस उन्हें अपने साथ लेकर रवाना हो गई। पुलिस फरार तीसरे आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *