अंतरराज्यीय धान तस्कर गिरोह का पर्दाफाश:बलरामपुर पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार, पिकअप वाहन जब्त

अंतरराज्यीय धान तस्कर गिरोह का पर्दाफाश:बलरामपुर पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार, पिकअप वाहन जब्त

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सनावल थाना क्षेत्र में अंतरराज्यीय धान तस्करी में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। राजस्व और पुलिस बल की संयुक्त कार्रवाई में एक पिकअप वाहन भी जब्त किया गया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। गत रात्रि हुई इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक पिकअप वाहन (क्रमांक UP 64 CT 0199) को पकड़ा। वाहन में सवार लोगों से पूछताछ करने पर अंतरराज्यीय धान तस्करी में उनकी संलिप्तता सामने आई। गिरफ्तार आरोपियों में दो यूपी के रहने वाले गिरफ्तार किए गए आरोपियों में उत्तर प्रदेश के सागोबांध, बभनी निवासी श्रवण कुमार (25 वर्ष) और कृष्ण मोहन कुमार (20 वर्ष) शामिल हैं। इनके साथ ही बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सनावल थाना क्षेत्र के त्रिशुली बेलवादामर निवासी विकास साव (21 वर्ष) को भी पकड़ा गया है। सनावल थाना में आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 01/2026 के तहत आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3 और 7 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। गिरफ्तारी के बाद उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय बिचौलियों और अवैध धान परिवहन में सहयोग करने वाले व्यक्तियों में भय का माहौल है। पुलिस और प्रशासन ने अपना सूचना तंत्र मजबूत कर दिया है और लगातार धरपकड़ की कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन ने गांव-गांव में स्वयंसेवक भी तैयार किए हैं, जो धान तस्करों को पकड़ने में सहयोग करेंगे। सूचना देने वालों के नाम गोपनीय रखे जाएंगे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *