गरारी पंचायत में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन:मुखिया ने महिलाओं को सम्मानित किया, नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देने पर जोर

गरारी पंचायत में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन:मुखिया ने महिलाओं को सम्मानित किया, नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देने पर जोर

कोंच प्रखंड के गरारी पंचायत स्थित देवरा बाजार के सामुदायिक भवन में रविवार दोपहर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मान समारोह आयोजित किया गया। पंचायत की मुखिया पूजा कुमारी ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया। इसका मुख्य उद्देश्य समाज में महिलाओं की भागीदारी और उनके सशक्तिकरण को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम में मुखिया प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उनके साथ विभिन्न वार्डों की महिला वार्ड सदस्य और क्षेत्र की प्रबुद्ध महिलाएं भी उपस्थित थीं। मुखिया पूजा कुमारी ने पंचायत के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज की नारी हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन रही है और पंचायत के विकास में उनका योगदान अतुलनीय है। मुख्य अतिथि सुनील कुमार यादव ने अपने संबोधन में बताया कि गरारी पंचायत को ‘मॉडल वूमेन फ्रेंडली पंचायत’ का दर्जा प्राप्त है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन महिलाओं के आत्मविश्वास को नई ऊंचाइयां प्रदान करते हैं। समारोह में विभिन्न वार्डों से बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। उन्होंने अपने अनुभव साझा किए और भविष्य में पंचायत के विकास कार्यों में सक्रिय रूप से हिस्सा लेने का संकल्प लिया। उल्लेखनीय है कि पूजा कुमारी बिहार की सबसे युवा मुखियाओं में से एक हैं। उन्होंने अपनी पंचायत में पहली बार ‘महिला आम सभा’ की शुरुआत कर महिला सशक्तिकरण की एक नई मिसाल पेश की है। कोंच प्रखंड के गरारी पंचायत स्थित देवरा बाजार के सामुदायिक भवन में रविवार दोपहर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मान समारोह आयोजित किया गया। पंचायत की मुखिया पूजा कुमारी ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया। इसका मुख्य उद्देश्य समाज में महिलाओं की भागीदारी और उनके सशक्तिकरण को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम में मुखिया प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उनके साथ विभिन्न वार्डों की महिला वार्ड सदस्य और क्षेत्र की प्रबुद्ध महिलाएं भी उपस्थित थीं। मुखिया पूजा कुमारी ने पंचायत के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज की नारी हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन रही है और पंचायत के विकास में उनका योगदान अतुलनीय है। मुख्य अतिथि सुनील कुमार यादव ने अपने संबोधन में बताया कि गरारी पंचायत को ‘मॉडल वूमेन फ्रेंडली पंचायत’ का दर्जा प्राप्त है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन महिलाओं के आत्मविश्वास को नई ऊंचाइयां प्रदान करते हैं। समारोह में विभिन्न वार्डों से बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। उन्होंने अपने अनुभव साझा किए और भविष्य में पंचायत के विकास कार्यों में सक्रिय रूप से हिस्सा लेने का संकल्प लिया। उल्लेखनीय है कि पूजा कुमारी बिहार की सबसे युवा मुखियाओं में से एक हैं। उन्होंने अपनी पंचायत में पहली बार ‘महिला आम सभा’ की शुरुआत कर महिला सशक्तिकरण की एक नई मिसाल पेश की है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *