मुंगेर में इंटरनेशनल थिएटर फेस्टिवल शुरू:देश-विदेश के 600 कलाकार, नेपाल, साउथ कोरिया, श्रीलंका से भी टीमें शामिल

मुंगेर में इंटरनेशनल थिएटर फेस्टिवल शुरू:देश-विदेश के 600 कलाकार, नेपाल, साउथ कोरिया, श्रीलंका से भी टीमें शामिल

मुंगेर के बरियारपुर में अंग नाट्य मंच द्वारा 26वें अंतर्राष्ट्रीय अंग नाट्य यज्ञ का आयोजन 13 से 15 फरवरी 2026 तक किया जा रहा है। इसकी शुरुआत शुक्रवार शाम को विधिवत हो गई। इस तीन दिवसीय कार्यक्रम का नेतृत्व संयोजक अभय कुमार और कार्यक्रम निर्देशक संजय कुमार, अंतर्राष्ट्रीय संयोजक अर्पित आचार्य के साथ कर रहे हैं। इस अवसर पर आयोजन समिति के सदस्य विजय कुमार शर्मा, अजय कुमार, विजय आनंद, शत्रु आर्या, नीतीश कुमार, बादल कुमार, अभिषेक कुमार और नीतीश आर्या उपस्थित थे। बहुभाषीय लघु नाटक, लोकनृत्य और रंगजुलूस प्रतियोगिताएं शामिल होंगी आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि यह 26वां अंतर्राष्ट्रीय अंग नाट्य यज्ञ गांधीपुर, बरियारपुर स्थित कार्यालय परिसर में आयोजित हो रहा है। इसमें बहुभाषीय लघु नाटक, लोकनृत्य और रंगजुलूस प्रतियोगिताएं शामिल होंगी। कार्यक्रम की शुरुआत 13 फरवरी 2026 को शाम 4 बजे नाट्य मंच के उद्घाटन और प्रस्तुतियों से हुई। 14 फरवरी को सुबह 10 बजे से लोकनृत्य प्रतियोगिताएं होंगी, जबकि शाम 4 बजे फिर से मंच का उद्घाटन और नाट्य प्रस्तुतियां होंगी। बरियारपुर के राष्ट्रीय राजमार्ग पर रंगजुलूस निकाला जाएगा 15 फरवरी को सुबह 9 बजे बरियारपुर के राष्ट्रीय राजमार्ग पर रंगजुलूस निकाला जाएगा, जिसमें विभिन्न संस्कृतियों की झलक देखने को मिलेगी। इसी दिन शाम 4 बजे मंच उद्घाटन, नाट्य प्रस्तुतियों के साथ सम्मान समारोह और पुरस्कार वितरण का आयोजन किया जाएगा। 16 फरवरी को अतिथियों की विदाई होगी। आयोजकों के अनुसार, इस अंतर्राष्ट्रीय नाट्य यज्ञ में देश-विदेश से लगभग 600 कलाकार भाग ले रहे हैं। इनमें श्रीलंका की रेड एप्पल इंटरनेशनल थिएटर गैदरिंग, साउथ कोरिया की बीआईपीएएफ बुशान और नेपाल स्कूल थिएटर टीम जैसी अंतर्राष्ट्रीय टीमें शामिल हैं। विभिन्न राज्यों से भी कई प्रतिष्ठित नाट्य अकादमियां और समूह हिस्सा ले रहे भारत के विभिन्न राज्यों से भी कई प्रतिष्ठित नाट्य अकादमियां और समूह हिस्सा ले रहे हैं। इनमें रेफर नाट्य अकादमी प्रयागराज (उत्तर प्रदेश), बियॉन्ड बिंदु (असम), स्वैग ड्रामा क्लब (कोलकाता), थिएटर मूवमेंट कटक (ओडिशा), द रंग (गिरिडीह, झारखंड), कला निकेतन (धनबाद, झारखंड), सत्या नाट्य एवं नृत्य संस्था (भिलाई), पीपल्स फाउंडेशन (मणिपुर) और रंगगोला फाउंडेशन (पटना) प्रमुख हैं। नाट्य प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल में ओडिशा के प्रसन्न कुमार दास और रंगकर्मी कपिलदेव रंग जैसे विशेषज्ञ शामिल हैं। नृत्य प्रतियोगिताओं का निर्णय सुप्रिया कुमारी और शालू सागर करेंगी। आयोजन समिति ने बताया कि यह कार्यक्रम अंग क्षेत्र के स्थानीय निवासियों और कला प्रेमियों के सहयोग से सफलतापूर्वक आयोजित किया जा रहा है। वही इस अंग नोट यज्ञ में विभिन्न राज्यों के लगभग 15 टीम भाग लेंगे और इसमें लगभग 600 कलाकारों का समागम होगा। वही इस अंतर्राष्ट्रीय लेवल पर आयोजित कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की भी कड़ी व्यवस्था की गई है। मुंगेर के बरियारपुर में अंग नाट्य मंच द्वारा 26वें अंतर्राष्ट्रीय अंग नाट्य यज्ञ का आयोजन 13 से 15 फरवरी 2026 तक किया जा रहा है। इसकी शुरुआत शुक्रवार शाम को विधिवत हो गई। इस तीन दिवसीय कार्यक्रम का नेतृत्व संयोजक अभय कुमार और कार्यक्रम निर्देशक संजय कुमार, अंतर्राष्ट्रीय संयोजक अर्पित आचार्य के साथ कर रहे हैं। इस अवसर पर आयोजन समिति के सदस्य विजय कुमार शर्मा, अजय कुमार, विजय आनंद, शत्रु आर्या, नीतीश कुमार, बादल कुमार, अभिषेक कुमार और नीतीश आर्या उपस्थित थे। बहुभाषीय लघु नाटक, लोकनृत्य और रंगजुलूस प्रतियोगिताएं शामिल होंगी आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि यह 26वां अंतर्राष्ट्रीय अंग नाट्य यज्ञ गांधीपुर, बरियारपुर स्थित कार्यालय परिसर में आयोजित हो रहा है। इसमें बहुभाषीय लघु नाटक, लोकनृत्य और रंगजुलूस प्रतियोगिताएं शामिल होंगी। कार्यक्रम की शुरुआत 13 फरवरी 2026 को शाम 4 बजे नाट्य मंच के उद्घाटन और प्रस्तुतियों से हुई। 14 फरवरी को सुबह 10 बजे से लोकनृत्य प्रतियोगिताएं होंगी, जबकि शाम 4 बजे फिर से मंच का उद्घाटन और नाट्य प्रस्तुतियां होंगी। बरियारपुर के राष्ट्रीय राजमार्ग पर रंगजुलूस निकाला जाएगा 15 फरवरी को सुबह 9 बजे बरियारपुर के राष्ट्रीय राजमार्ग पर रंगजुलूस निकाला जाएगा, जिसमें विभिन्न संस्कृतियों की झलक देखने को मिलेगी। इसी दिन शाम 4 बजे मंच उद्घाटन, नाट्य प्रस्तुतियों के साथ सम्मान समारोह और पुरस्कार वितरण का आयोजन किया जाएगा। 16 फरवरी को अतिथियों की विदाई होगी। आयोजकों के अनुसार, इस अंतर्राष्ट्रीय नाट्य यज्ञ में देश-विदेश से लगभग 600 कलाकार भाग ले रहे हैं। इनमें श्रीलंका की रेड एप्पल इंटरनेशनल थिएटर गैदरिंग, साउथ कोरिया की बीआईपीएएफ बुशान और नेपाल स्कूल थिएटर टीम जैसी अंतर्राष्ट्रीय टीमें शामिल हैं। विभिन्न राज्यों से भी कई प्रतिष्ठित नाट्य अकादमियां और समूह हिस्सा ले रहे भारत के विभिन्न राज्यों से भी कई प्रतिष्ठित नाट्य अकादमियां और समूह हिस्सा ले रहे हैं। इनमें रेफर नाट्य अकादमी प्रयागराज (उत्तर प्रदेश), बियॉन्ड बिंदु (असम), स्वैग ड्रामा क्लब (कोलकाता), थिएटर मूवमेंट कटक (ओडिशा), द रंग (गिरिडीह, झारखंड), कला निकेतन (धनबाद, झारखंड), सत्या नाट्य एवं नृत्य संस्था (भिलाई), पीपल्स फाउंडेशन (मणिपुर) और रंगगोला फाउंडेशन (पटना) प्रमुख हैं। नाट्य प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल में ओडिशा के प्रसन्न कुमार दास और रंगकर्मी कपिलदेव रंग जैसे विशेषज्ञ शामिल हैं। नृत्य प्रतियोगिताओं का निर्णय सुप्रिया कुमारी और शालू सागर करेंगी। आयोजन समिति ने बताया कि यह कार्यक्रम अंग क्षेत्र के स्थानीय निवासियों और कला प्रेमियों के सहयोग से सफलतापूर्वक आयोजित किया जा रहा है। वही इस अंग नोट यज्ञ में विभिन्न राज्यों के लगभग 15 टीम भाग लेंगे और इसमें लगभग 600 कलाकारों का समागम होगा। वही इस अंतर्राष्ट्रीय लेवल पर आयोजित कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की भी कड़ी व्यवस्था की गई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *