CCSU मेरठ के वनस्पति विज्ञान पर अंतरराष्ट्रीय सेमिनार:देश- विदेश से आए वैज्ञानिकों ने पौधों की जैव विविधता और पर्यावरण संरक्षण पर किया मंथन

CCSU मेरठ के वनस्पति विज्ञान पर अंतरराष्ट्रीय सेमिनार:देश- विदेश से आए वैज्ञानिकों ने पौधों की जैव विविधता और पर्यावरण संरक्षण पर किया मंथन

मेरठ की चौधरी चरण सिंह विश्विधालय के वनस्पति विज्ञान विभाग में सोमवार को अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन विभाग के ऑडिटोरियम में किया गया । इस आयोजन में देश-विदेश के वैज्ञानिकों, शिक्षाविदों और शोधार्थियों ने भाग लिया।
सेमिनार के दौरान प्रतिभागियों ने वनस्पति विज्ञान से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने शोधपत्र प्रस्तुत किए। वक्ताओं ने पौधों की जैव विविधता, पर्यावरण संरक्षण और आधुनिक शोध तकनीकों पर विस्तार से प्रकाश डाला। विशेषज्ञों ने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए पौधों का संरक्षण बेहद आवश्यक है। उन्होंने बताया कि बदलते पर्यावरणीय हालात में वैज्ञानिक शोध और नई तकनीकों की भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण हो गई है।
कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के प्राध्यापक, शोधार्थी और छात्र-छात्राओं की भी बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। सेमिनार के दौरान प्रतिभागियों के बीच शोध और ज्ञान का आदान-प्रदान हुआ, जिससे विद्यार्थियों को नई जानकारियां प्राप्त हुईं और उन्हें वैश्विक स्तर पर हो रहे शोध कार्यों की जानकारी मिली।
आयोजकों के अनुसार इस प्रकार के अंतरराष्ट्रीय सेमिनार शोध के क्षेत्र में सहयोग को बढ़ावा देते हैं और विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय जानकारी से जुड़ने का अवसर प्रदान करते हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *