संन्यासी बनने के लिए इंटर के छात्र ने छोड़ा घर:बिस्तर के नीचे मां के लिए रखा लेटर, लिखा-जीवन में बहुत कष्ट हैं;बता नहीं सकता

संन्यासी बनने के लिए इंटर के छात्र ने छोड़ा घर:बिस्तर के नीचे मां के लिए रखा लेटर, लिखा-जीवन में बहुत कष्ट हैं;बता नहीं सकता

गोपालगंज जिले के कटेया थाना क्षेत्र के पकड़ी मिश्राइन गांव से एक इंटरमीडिएट का छात्र लापता हो गया है। छात्र ने अपनी मां के नाम एक पत्र छोड़ा है, जिसमें उसने संन्यासी जीवन जीने के लिए घर छोड़ने की बात कही है। हालांकि, परिजन ने स्थानीय थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। लापता छात्र की पहचान पकड़ी मिश्राइन गांव निवासी उमेश गुप्ता के 18 वर्षीय बेटे निखिल गुप्ता के रूप में हुई है। निखिल यूपी बोर्ड से इंटर का छात्र है। प्रेमानंद महाराज का देखता था वीडियो ममेरे भाई के अनुसार, वह पिछले कुछ समय से धार्मिक गतिविधियों और अध्यात्म की ओर आकर्षित था और प्रेमानंद महाराज के वीडियो देखता था। वह पढ़ाई में भी तेज था और पिछली मैट्रिक परीक्षा में 95 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे। छात्र ने अपने पत्र की शुरुआत “प्रिय मम्मी…” से की है। पत्र में उसने लिखा है कि वह सांसारिक मोह-माया त्यागकर संन्यासी जीवन बिताने के लिए घर छोड़ रहा है। उसने अपनी मां से कहा कि उसके जीवन में बहुत कष्ट हैं, जो वह बता नहीं सकता। निखिल ने यह भी लिखा कि वह मां के रखे पैसों में से 600 रुपए लेकर जा रहा है। पत्र मिलने के बाद से परिवार में हड़कंप मच गया है। परिजनों ने छात्र की काफी खोजबीन की, लेकिन जब उसका कहीं पता नहीं चला, तो उन्होंने स्थानीय थाने में गुमशुदगी का आवेदन दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस उसके दोस्तों और सहपाठियों से यह जानने की कोशिश कर रही है कि क्या उसने पहले कभी किसी आश्रम या विशेष धार्मिक स्थान पर जाने की इच्छा जताई थी। पुलिस उसके सोशल मीडिया अकाउंट्स की भी जांच कर रही है, ताकि उसके हालिया विचारों या संपर्क में रहे लोगों का सुराग मिल सके। परिजनों ने बताया कि 17 फरवरी को वह रात दो बजे तक जगा हुआ था। लेकिन अहले सुबह 4 बजे वह अपने कमरे में नहीं था। इसके बाद परिजन काफी खोजबीन किए, लेकिन उसका कही पता नहीं चला। खोजबीन के दौरान उसके बिस्तर के नीचे एक पर्चा मिला जिसपर ये अपनी दिल की बात लिखी थी। गोपालगंज जिले के कटेया थाना क्षेत्र के पकड़ी मिश्राइन गांव से एक इंटरमीडिएट का छात्र लापता हो गया है। छात्र ने अपनी मां के नाम एक पत्र छोड़ा है, जिसमें उसने संन्यासी जीवन जीने के लिए घर छोड़ने की बात कही है। हालांकि, परिजन ने स्थानीय थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। लापता छात्र की पहचान पकड़ी मिश्राइन गांव निवासी उमेश गुप्ता के 18 वर्षीय बेटे निखिल गुप्ता के रूप में हुई है। निखिल यूपी बोर्ड से इंटर का छात्र है। प्रेमानंद महाराज का देखता था वीडियो ममेरे भाई के अनुसार, वह पिछले कुछ समय से धार्मिक गतिविधियों और अध्यात्म की ओर आकर्षित था और प्रेमानंद महाराज के वीडियो देखता था। वह पढ़ाई में भी तेज था और पिछली मैट्रिक परीक्षा में 95 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे। छात्र ने अपने पत्र की शुरुआत “प्रिय मम्मी…” से की है। पत्र में उसने लिखा है कि वह सांसारिक मोह-माया त्यागकर संन्यासी जीवन बिताने के लिए घर छोड़ रहा है। उसने अपनी मां से कहा कि उसके जीवन में बहुत कष्ट हैं, जो वह बता नहीं सकता। निखिल ने यह भी लिखा कि वह मां के रखे पैसों में से 600 रुपए लेकर जा रहा है। पत्र मिलने के बाद से परिवार में हड़कंप मच गया है। परिजनों ने छात्र की काफी खोजबीन की, लेकिन जब उसका कहीं पता नहीं चला, तो उन्होंने स्थानीय थाने में गुमशुदगी का आवेदन दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस उसके दोस्तों और सहपाठियों से यह जानने की कोशिश कर रही है कि क्या उसने पहले कभी किसी आश्रम या विशेष धार्मिक स्थान पर जाने की इच्छा जताई थी। पुलिस उसके सोशल मीडिया अकाउंट्स की भी जांच कर रही है, ताकि उसके हालिया विचारों या संपर्क में रहे लोगों का सुराग मिल सके। परिजनों ने बताया कि 17 फरवरी को वह रात दो बजे तक जगा हुआ था। लेकिन अहले सुबह 4 बजे वह अपने कमरे में नहीं था। इसके बाद परिजन काफी खोजबीन किए, लेकिन उसका कही पता नहीं चला। खोजबीन के दौरान उसके बिस्तर के नीचे एक पर्चा मिला जिसपर ये अपनी दिल की बात लिखी थी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *