बिहार इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी हो गया है। 85.19% स्टूडेंट्स एग्जाम में पास हुए हैं। इसमें 84.09% छात्र और 86.23 छात्राएं सफल रही हैं। आर्ट्स और कॉमर्स में छात्राओं ने टॉप किया है। साइंस में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश ने टॉप किया है। आदित्य को 481 नंबर आए हैं। वहीं कॉमर्स में पटना की आदिति ने टॉप किया है। आदित्य को 480 नंबर आए है। वहीं आर्ट्स में गयाजी की रहने वाली नीशु कुमार ने बाजी मारी है। उन्हें 479 नंबर आए हैं। तीनों स्ट्रीम में कुल 26 टॉपर्स में 19 लड़कियां हैं। वहीं बांका जिले से टॉप 5 में किसी भी स्ट्रीम में छात्र-छात्राएं जगह नहीं बना पाएं हैं। शिक्षा मंत्री ने जारी किया रिजल्ट शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने बिहार बोर्ड ऑफिस में परिणाम घोषित किया। इस दौरान बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर भी मौजूद रहे। 12वीं साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स- तीनों संकायों का परिणाम एक साथ जारी किया गया है। इस साल करीब 13 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए थे। परीक्षा 1 फरवरी से 15 फरवरी 2026 के बीच ली गई थी। 35 दिन के अंदर नतीजे जारी किए गए हैं। इसके साथ ही बिहार बोर्ड देश में लगातार 8वीं बार सबसे पहले रिजल्ट जारी करने वाला राज्य बन गया है। पिछले साल 2025 में 86 फीसदी से ज्यादा छात्र सफल रहे थे। तीनों स्ट्रीम में लड़कियों ने टॉप किया था। इन वेबसाइटों पर देख सकते हैं रिजल्ट biharboardonline.bihar.gov.in results.biharboardonline.com www.digilocker.gov.in onlinebseb.in secondary.biharboardonline.com SMS से भी देख सकेंगे रिजल्ट ऑनलाइन रिजल्ट देखने वालों की संख्या ज्यादा होने पर कई बार साइट क्रैश करने लगाता है। ऐसी स्थिति में स्टूडेंट मैसेज के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके लिए मोबाइल से BIHAR 12 लिखकर अपने रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर के साथ 56263 पर SMS भेजना होगा। कुछ ही देर में रिजल्ट मोबाइल पर मिल जाएगा। मोबाइल पर मैसेज टाइप करें- BIHAR12<स्पेस>रोल या रजिस्ट्रेशन नंबर। इसके बाद इसे 56263 पर SMS कर दे। कुछ देर बाद ही SMS के जरिए आपको रिजल्ट मिल जाएगा। 8वीं बार देश में सबसे पहले रिजल्ट बिहार बोर्ड पिछले 7 सालों से देश में सबसे पहले इंटर और मैट्रिक का परिणाम जारी करने वाला बोर्ड बना हुआ है। इस बार बोर्ड ने 8वीं बार यह रिकॉर्ड दोहरा है। बिहार इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी हो गया है। 85.19% स्टूडेंट्स एग्जाम में पास हुए हैं। इसमें 84.09% छात्र और 86.23 छात्राएं सफल रही हैं। आर्ट्स और कॉमर्स में छात्राओं ने टॉप किया है। साइंस में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश ने टॉप किया है। आदित्य को 481 नंबर आए हैं। वहीं कॉमर्स में पटना की आदिति ने टॉप किया है। आदित्य को 480 नंबर आए है। वहीं आर्ट्स में गयाजी की रहने वाली नीशु कुमार ने बाजी मारी है। उन्हें 479 नंबर आए हैं। तीनों स्ट्रीम में कुल 26 टॉपर्स में 19 लड़कियां हैं। वहीं बांका जिले से टॉप 5 में किसी भी स्ट्रीम में छात्र-छात्राएं जगह नहीं बना पाएं हैं। शिक्षा मंत्री ने जारी किया रिजल्ट शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने बिहार बोर्ड ऑफिस में परिणाम घोषित किया। इस दौरान बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर भी मौजूद रहे। 12वीं साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स- तीनों संकायों का परिणाम एक साथ जारी किया गया है। इस साल करीब 13 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए थे। परीक्षा 1 फरवरी से 15 फरवरी 2026 के बीच ली गई थी। 35 दिन के अंदर नतीजे जारी किए गए हैं। इसके साथ ही बिहार बोर्ड देश में लगातार 8वीं बार सबसे पहले रिजल्ट जारी करने वाला राज्य बन गया है। पिछले साल 2025 में 86 फीसदी से ज्यादा छात्र सफल रहे थे। तीनों स्ट्रीम में लड़कियों ने टॉप किया था। इन वेबसाइटों पर देख सकते हैं रिजल्ट biharboardonline.bihar.gov.in results.biharboardonline.com www.digilocker.gov.in onlinebseb.in secondary.biharboardonline.com SMS से भी देख सकेंगे रिजल्ट ऑनलाइन रिजल्ट देखने वालों की संख्या ज्यादा होने पर कई बार साइट क्रैश करने लगाता है। ऐसी स्थिति में स्टूडेंट मैसेज के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके लिए मोबाइल से BIHAR 12 लिखकर अपने रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर के साथ 56263 पर SMS भेजना होगा। कुछ ही देर में रिजल्ट मोबाइल पर मिल जाएगा। मोबाइल पर मैसेज टाइप करें- BIHAR12<स्पेस>रोल या रजिस्ट्रेशन नंबर। इसके बाद इसे 56263 पर SMS कर दे। कुछ देर बाद ही SMS के जरिए आपको रिजल्ट मिल जाएगा। 8वीं बार देश में सबसे पहले रिजल्ट बिहार बोर्ड पिछले 7 सालों से देश में सबसे पहले इंटर और मैट्रिक का परिणाम जारी करने वाला बोर्ड बना हुआ है। इस बार बोर्ड ने 8वीं बार यह रिकॉर्ड दोहरा है।


