नवादा जिले में सोमवार से इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षा शुरू हो गई। जिले के कुल 30 परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा आयोजित की जा रही है। पहली पाली में सुबह 9:30 बजे तक सभी परीक्षार्थियों को केंद्रों में प्रवेश दे दिया गया। परीक्षा केंद्रों पर अच्छी खासी भीड़ देखी गई। परीक्षा के कड़े इंतजाम
परीक्षा को कदाचार मुक्त बनाने के लिए जिला प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है। सभी केंद्रों के बाहर पुलिस बल तैनात है। केंद्रों के 500 मीटर के दायरे में लोगों के जमावड़े, फोटोकॉपी और साइबर कैफे बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी भी जारी की गई। गहन तलाशी के बाद मिला प्रवेश
परीक्षार्थियों को एक-एक करके केंद्र में प्रवेश दिया गया और हॉल के अंदर उनकी गहन तलाशी ली गई। नवादा के गांधी इंटर विद्यालय को आदर्श इंटर परीक्षा केंद्र बनाया गया है, जहां प्रवेश प्रक्रिया सुचारु रूप से संपन्न हुई। यातायात व्यवस्था भी बनाए रखने के निर्देश
जिलाधिकारी रवि प्रकाश और पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान के निर्देश पर शहर में यातायात व्यवस्था दुरुस्त की गई। बड़ी गाड़ियों के प्रवेश पर रोक लगाने से परीक्षार्थी समय पर अपने केंद्रों तक पहुंच सके। कुल 30 परीक्षा केंद्रों में से 19 नवादा शहर में, 5 वारसलीगंज में, 4 रजौली में और शेष हिसुआ में बनाए गए हैं। नवादा जिले में सोमवार से इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षा शुरू हो गई। जिले के कुल 30 परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा आयोजित की जा रही है। पहली पाली में सुबह 9:30 बजे तक सभी परीक्षार्थियों को केंद्रों में प्रवेश दे दिया गया। परीक्षा केंद्रों पर अच्छी खासी भीड़ देखी गई। परीक्षा के कड़े इंतजाम
परीक्षा को कदाचार मुक्त बनाने के लिए जिला प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है। सभी केंद्रों के बाहर पुलिस बल तैनात है। केंद्रों के 500 मीटर के दायरे में लोगों के जमावड़े, फोटोकॉपी और साइबर कैफे बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी भी जारी की गई। गहन तलाशी के बाद मिला प्रवेश
परीक्षार्थियों को एक-एक करके केंद्र में प्रवेश दिया गया और हॉल के अंदर उनकी गहन तलाशी ली गई। नवादा के गांधी इंटर विद्यालय को आदर्श इंटर परीक्षा केंद्र बनाया गया है, जहां प्रवेश प्रक्रिया सुचारु रूप से संपन्न हुई। यातायात व्यवस्था भी बनाए रखने के निर्देश
जिलाधिकारी रवि प्रकाश और पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान के निर्देश पर शहर में यातायात व्यवस्था दुरुस्त की गई। बड़ी गाड़ियों के प्रवेश पर रोक लगाने से परीक्षार्थी समय पर अपने केंद्रों तक पहुंच सके। कुल 30 परीक्षा केंद्रों में से 19 नवादा शहर में, 5 वारसलीगंज में, 4 रजौली में और शेष हिसुआ में बनाए गए हैं।