किशनगंज जिले में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त ढंग से संचालित की जा रही है। आज परीक्षा का पांचवां दिन है, जिसमें विज्ञान संकाय के लिए केमिस्ट्री और कला व वोकेशनल के लिए अंग्रेजी की परीक्षा आयोजित की जा रही है। यह परीक्षा किशनगंज शहर के कुल 20 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जा रही है। जिला प्रशासन ने परीक्षा को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। इन तैयारियों के तहत 20 स्टैटिक दंडाधिकारी और पुलिस अधिकारियों को प्रतिनियुक्त किया गया है। सभी वीक्षकों की तैनाती कंप्यूटरीकृत रेंडमाइजेशन पद्धति से की गई है, ताकि पारदर्शिता बनी रहे। परिसर की कराई जा रही वीडियोग्राफी परीक्षा केंद्रों के आगे और पीछे के परिसर की वीडियोग्राफी कराई जा रही है। साथ ही, सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी रखी जा रही है। मोबाइल फोन सहित सभी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पर पूर्ण प्रतिबंध लागू है। प्रवेश से पहले परीक्षार्थियों की बॉडी फ्रिस्किंग की जा रही है। केवल समय पर पहुंचने वाले परीक्षार्थियों को ही प्रवेश मिलेगा, जबकि देर से आने वालों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। आर्टस में 9,866 परिक्षार्थी हो रहे शामिल इस वर्ष कला संकाय में सर्वाधिक परीक्षार्थी हैं। आंकड़ों के अनुसार, कला में 9,866, वाणिज्य में 172 और विज्ञान में 2,883 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। परीक्षार्थियों की बड़ी संख्या को देखते हुए शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन ने यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण और आपातकालीन व्यवस्थाओं पर भी विशेष ध्यान दिया है। परीक्षा अवधि के दौरान परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा (धारा 144) लागू रहेगी। इस दौरान आसपास की फोटोस्टेट, चाय-पान और किताबों की दुकानें पूरी तरह बंद रहेंगी। जिला साइबर सेल सोशल मीडिया पर 24 घंटे निगरानी रखेगी और अफवाह या भ्रामक सूचना फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। किशनगंज जिले में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त ढंग से संचालित की जा रही है। आज परीक्षा का पांचवां दिन है, जिसमें विज्ञान संकाय के लिए केमिस्ट्री और कला व वोकेशनल के लिए अंग्रेजी की परीक्षा आयोजित की जा रही है। यह परीक्षा किशनगंज शहर के कुल 20 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जा रही है। जिला प्रशासन ने परीक्षा को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। इन तैयारियों के तहत 20 स्टैटिक दंडाधिकारी और पुलिस अधिकारियों को प्रतिनियुक्त किया गया है। सभी वीक्षकों की तैनाती कंप्यूटरीकृत रेंडमाइजेशन पद्धति से की गई है, ताकि पारदर्शिता बनी रहे। परिसर की कराई जा रही वीडियोग्राफी परीक्षा केंद्रों के आगे और पीछे के परिसर की वीडियोग्राफी कराई जा रही है। साथ ही, सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी रखी जा रही है। मोबाइल फोन सहित सभी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पर पूर्ण प्रतिबंध लागू है। प्रवेश से पहले परीक्षार्थियों की बॉडी फ्रिस्किंग की जा रही है। केवल समय पर पहुंचने वाले परीक्षार्थियों को ही प्रवेश मिलेगा, जबकि देर से आने वालों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। आर्टस में 9,866 परिक्षार्थी हो रहे शामिल इस वर्ष कला संकाय में सर्वाधिक परीक्षार्थी हैं। आंकड़ों के अनुसार, कला में 9,866, वाणिज्य में 172 और विज्ञान में 2,883 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। परीक्षार्थियों की बड़ी संख्या को देखते हुए शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन ने यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण और आपातकालीन व्यवस्थाओं पर भी विशेष ध्यान दिया है। परीक्षा अवधि के दौरान परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा (धारा 144) लागू रहेगी। इस दौरान आसपास की फोटोस्टेट, चाय-पान और किताबों की दुकानें पूरी तरह बंद रहेंगी। जिला साइबर सेल सोशल मीडिया पर 24 घंटे निगरानी रखेगी और अफवाह या भ्रामक सूचना फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


