सीवान में इंटरमीडिएट परीक्षा कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण माहौल में जारी है। जिले भर में बनाए गए 53 परीक्षा केंद्रों पर बुधवार को पहले सिटिंग में संगीत विषय तथा दूसरी पाली में गृह विज्ञान और इलेक्टिव सब्जेक्ट ट्रेड पेपर-2 की परीक्षा आयोजित की जा रही है। मुख्य विषयों की परीक्षाएं पहले ही समाप्त हो चुकी हैं, जबकि अब शेष विषयों की परीक्षा संपन्न कराई जा रही है। जिले में कुल 52,952 परीक्षार्थी इस वर्ष इंटर की परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। इनमें 25,208 छात्र, 27,742 छात्राएं तथा 2 थर्ड जेंडर परीक्षार्थी शामिल हैं। संकायवार आंकड़ों पर नजर डालें तो आर्ट्स में 20,712, साइंस में 30,547 और कॉमर्स में 13,997 परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं। इसके अलावा 4 परीक्षार्थी वोकेशनल कोर्स से भी शामिल हैं। चार परीक्षा केंद्रों पर प्रशासन अलर्ट जिले के चार परीक्षा केंद्रों डीएवी मिडिल स्कूल, महावीरी सरस्वती विद्या मंदिर महादेवा, ए.बी.एम. मिडिल स्कूल जेपी चौक और ए.एन.यू.एस. महिला कॉलेज महाराजगंज को आदर्श परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इन केंद्रों पर केवल छात्राओं की परीक्षा हो रही है। विशेष व्यवस्था के तहत इन आदर्श केंद्रों पर केंद्राधीक्षक, वीक्षक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट तथा पुलिस पदाधिकारी सभी महिला नियुक्त की गई हैं, ताकि छात्राओं को सुरक्षित और सहज वातावरण मिल सके। सुरक्षा के लिए 200 होमगार्ड जवान भी तैनात परीक्षा को पूरी तरह निष्पक्ष बनाए रखने के लिए प्रत्येक केंद्र पर एक पुरुष और एक महिला स्टेटिक मजिस्ट्रेट (आदर्श केंद्रों पर दोनों महिला) के साथ सब-इंस्पेक्टर रैंक के पुलिस पदाधिकारी और पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। इसके अतिरिक्त 19 गश्ती दल, 7 जोनल दंडाधिकारी और 4 सुपर जोनल दंडाधिकारी निगरानी में लगे हैं। सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए लगभग 200 होमगार्ड जवान भी तैनात किए गए हैं। हालांकि, प्रतिदिन कुछ परीक्षार्थियों के 1 से 5 मिनट की देरी से पहुंचने की शिकायत सामने आ रही है। बोर्ड द्वारा निर्धारित समय के बाद प्रवेश बंद कर दिए जाने पर कुछ अभिभावकों और छात्रों द्वारा केंद्रों के बाहर हंगामा भी किया जा रहा है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि समय पालन अनिवार्य है और निर्धारित नियमों का सख्ती से पालन किया जाएगा। प्रशासनिक सतर्कता और सुरक्षा व्यवस्था के बीच इंटर परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई जा रही है। सीवान में इंटरमीडिएट परीक्षा कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण माहौल में जारी है। जिले भर में बनाए गए 53 परीक्षा केंद्रों पर बुधवार को पहले सिटिंग में संगीत विषय तथा दूसरी पाली में गृह विज्ञान और इलेक्टिव सब्जेक्ट ट्रेड पेपर-2 की परीक्षा आयोजित की जा रही है। मुख्य विषयों की परीक्षाएं पहले ही समाप्त हो चुकी हैं, जबकि अब शेष विषयों की परीक्षा संपन्न कराई जा रही है। जिले में कुल 52,952 परीक्षार्थी इस वर्ष इंटर की परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। इनमें 25,208 छात्र, 27,742 छात्राएं तथा 2 थर्ड जेंडर परीक्षार्थी शामिल हैं। संकायवार आंकड़ों पर नजर डालें तो आर्ट्स में 20,712, साइंस में 30,547 और कॉमर्स में 13,997 परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं। इसके अलावा 4 परीक्षार्थी वोकेशनल कोर्स से भी शामिल हैं। चार परीक्षा केंद्रों पर प्रशासन अलर्ट जिले के चार परीक्षा केंद्रों डीएवी मिडिल स्कूल, महावीरी सरस्वती विद्या मंदिर महादेवा, ए.बी.एम. मिडिल स्कूल जेपी चौक और ए.एन.यू.एस. महिला कॉलेज महाराजगंज को आदर्श परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इन केंद्रों पर केवल छात्राओं की परीक्षा हो रही है। विशेष व्यवस्था के तहत इन आदर्श केंद्रों पर केंद्राधीक्षक, वीक्षक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट तथा पुलिस पदाधिकारी सभी महिला नियुक्त की गई हैं, ताकि छात्राओं को सुरक्षित और सहज वातावरण मिल सके। सुरक्षा के लिए 200 होमगार्ड जवान भी तैनात परीक्षा को पूरी तरह निष्पक्ष बनाए रखने के लिए प्रत्येक केंद्र पर एक पुरुष और एक महिला स्टेटिक मजिस्ट्रेट (आदर्श केंद्रों पर दोनों महिला) के साथ सब-इंस्पेक्टर रैंक के पुलिस पदाधिकारी और पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। इसके अतिरिक्त 19 गश्ती दल, 7 जोनल दंडाधिकारी और 4 सुपर जोनल दंडाधिकारी निगरानी में लगे हैं। सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए लगभग 200 होमगार्ड जवान भी तैनात किए गए हैं। हालांकि, प्रतिदिन कुछ परीक्षार्थियों के 1 से 5 मिनट की देरी से पहुंचने की शिकायत सामने आ रही है। बोर्ड द्वारा निर्धारित समय के बाद प्रवेश बंद कर दिए जाने पर कुछ अभिभावकों और छात्रों द्वारा केंद्रों के बाहर हंगामा भी किया जा रहा है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि समय पालन अनिवार्य है और निर्धारित नियमों का सख्ती से पालन किया जाएगा। प्रशासनिक सतर्कता और सुरक्षा व्यवस्था के बीच इंटर परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई जा रही है।


