इंटरसिटी के घटे कोच, हजारों यात्री परेशान:रेलवे ने कहा- मैंटेनेंस के लिए गए हैं कोच, वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की

इंटरसिटी के घटे कोच, हजारों यात्री परेशान:रेलवे ने कहा- मैंटेनेंस के लिए गए हैं कोच, वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की

महू से इंदौर होते हुए भोपाल जाने-आने वाली भोपाल इंटरसिटी एक्सप्रेस (19323/19324) इन दिनों यात्रियों के लिए मुसीबत बन गई है। पहले 24 कोच के साथ चलने वाली यह ट्रेन अब मात्र 18 कोच के साथ संचालित हो रही है। कोचों की कमी से रोजाना सफर करने वाले हजारों यात्रियों को भीड़भाड़, सीट न मिलना और चढ़ने-उतरने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह ट्रेन प्रदेश की सबसे महत्वपूर्ण इंटरसिटी ट्रेनों में शुमार है, जो महू की सैन्य छावनी, इंदौर के व्यावसायिक केंद्र और भोपाल की राजधानी को जोड़ती है। सुबह महू से 6:15 बजे चलकर इंदौर होते हुए भोपाल पहुंचती है और शाम को भोपाल से वापस लौटकर महू पहुंचती है। इसमें विद्यार्थी, सरकारी अधिकारी-कर्मचारी, व्यापारी, नौकरीपेशा और आम यात्री बड़ी संख्या में सफर करते हैं। महू, इंदौर और देवास के अलावा कई यात्री भोपाल से अन्य प्रमुख शहरों के लिए कनेक्टिंग ट्रेनें पकड़ते हैं। यात्रियों की शिकायत है कि कोच कम होने से ट्रेन की क्षमता काफी घट गई है। रेलवे विशेषज्ञ नागेश नामजोशी के अनुसार 6-7 कोच कम होने से रोजाना करीब 500 यात्रियों की क्षमता प्रभावित हुई है। यात्रियों को सीटें नहीं मिल पा रही हैं, गलियारे और दरवाजों पर खड़े होकर सफर करना पड़ रहा है। कई यात्री कहते हैं, अगर मैंटेनेंस पहले से तय था तो वैकल्पिक कोचों की व्यवस्था क्यों नहीं की गई? इतने दिनों से परेशानी हो रही है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं। 6 कोच मेजर मेंटेनेंस के लिए भेजे रेलवे अधिकारियों के अनुसार ट्रेन के 6 कोच मेजर मेंटेनेंस (ओवरहॉलिंग) के लिए भेजे गए हैं। इसी कारण अस्थायी रूप से कम कोचों के साथ ट्रेन चलाई जा रही है। हालांकि, यात्रियों का सवाल जायज है कि ऐसी स्थिति में पहले से बैकअप कोच क्यों नहीं लगाए गए, खासकर जब यह ट्रेन अप-डाउनर्स की पहली पसंद है और रोजाना भारी भीड़ रहती है। यह कमी कब तक रहेगी, इसकी कोई स्पष्ट समय सीमा रेलवे की ओर से नहीं बताई गई है। यात्रियों की मांग है कि जल्द से जल्द पूरे रैक की व्यवस्था की जाए ताकि सामान्य सफर फिर से संभव हो सके। महाशिवरात्रि मेले पर इंदौर की 11 जोड़ी ट्रेनों का सीहोर में अस्थायी ठहराव महाशिवरात्रि मेले के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए इंदौर से चलने वाली एवं इंदौर से होकर गुजरने वाली 11 जोड़ी मेल, एक्सप्रेस एवं सुपरफास्ट ट्रेनों को सीहोर रेलवे स्टेशन पर अस्थायी ठहराव प्रदान किया गया है। यह सुविधा 13 से 22 फरवरी तक प्रभावी रहेगी। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार… इस निर्णय से इंदौर सहित आसपास के क्षेत्रों तथा महाशिवरात्रि मेले में जाने वाले यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि यह अस्थायी ठहराव महाशिवरात्रि मेले के दौरान अतिरिक्त यात्री दबाव को नियंत्रित करने और श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दिया गया है। सीहोर स्टेशन पर ठहराव पाने वाली इंदौर से संबंधित प्रमुख ट्रेनें

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *