एडमिट कार्ड लहराकर डीजे पर झूमे इंटर के स्टूडेंट्स:परीक्षा खत्म होने पर चेहरों पर दिखी राहत और खुशी; भोजपुरी गानों जमकर किया डांस

एडमिट कार्ड लहराकर डीजे पर झूमे इंटर के स्टूडेंट्स:परीक्षा खत्म होने पर चेहरों पर दिखी राहत और खुशी; भोजपुरी गानों जमकर किया डांस

बिहार में इंटर (12वीं) की परीक्षा संपन्न होते ही छात्र-छात्राओं ने लंबी मेहनत और मानसिक दबाव से राहत की सांस ली। महीनों तक चली पढ़ाई, परीक्षा की तैयारी और बोर्ड परीक्षा के तनाव के बाद अब छात्रों के चेहरों पर सुकून और खुशी साफ नजर आने लगी है। इसी खुशी और उत्साह का एक अनोखा नजारा इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। यह वायरल वीडियो भोजपुर जिले के उदवंतनगर प्रखंड स्थित राम जानकी हाई स्कूल के पास की है। जानकारी के अनुसार, बीते एग्जाम खत्म होने के बाद परीक्षा केंद्र से बाहर निकलते ही छात्र-छात्राओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि छात्र अपने हाथों में एडमिट कार्ड लहराते हुए सड़क से गुजर रहे एक डीजे वाहन के पीछे-पीछे चल रहे हैं। भोजपुरी गानों की धुन पर जमकर थिरकते नजर आ रहे हैं। किसी के चेहरे पर मुस्कान है, तो कोई दोस्तों के साथ तालियों और ठहाकों के बीच खुशी साझा करता दिख रहा है। छात्रों का बेफिक्र अंदाज परीक्षा के दौरान लगातार पढ़ाई, समय का दबाव और अच्छे परिणाम की चिंता छात्रों के लिए किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं होती। ऐसे में परीक्षा खत्म होने के बाद इस तरह का उत्साह और उमंग स्वाभाविक मानी जा रही है। वायरल वीडियो में छात्रों का बेफिक्र अंदाज यह दर्शाता है कि वे परीक्षा के तनाव से पूरी तरह मुक्त होकर इस पल को खुलकर जी रहे हैं। एग्जाम के बाद छात्रों को मिली राहत सोशल मीडिया पर यह वीडियो सामने आते ही तेजी से वायरल हो गया। फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप जैसे प्लेटफॉर्म पर लोग इसे अलग-अलग प्रतिक्रियाओं के साथ साझा कर रहे हैं। कई लोग इसे छात्रों की मेहनत के बाद मिली राहत और खुशी का प्रतीक बता रहे हैं, वहीं कुछ लोग इसे परीक्षा के बाद का सुकून और युवाओं की ऊर्जा से भरा पल मान रहे हैं। यह वायरल वीडियो न सिर्फ परीक्षा समाप्त होने के बाद छात्रों के जश्न को दर्शाता है, बल्कि यह भी बताता है कि कड़ी मेहनत और तनाव के बाद खुशी के ऐसे पल युवाओं के लिए कितने मायने रखते हैं। यही वजह है कि यह वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खासा सुर्खियां बटोर रहा है। बिहार में इंटर (12वीं) की परीक्षा संपन्न होते ही छात्र-छात्राओं ने लंबी मेहनत और मानसिक दबाव से राहत की सांस ली। महीनों तक चली पढ़ाई, परीक्षा की तैयारी और बोर्ड परीक्षा के तनाव के बाद अब छात्रों के चेहरों पर सुकून और खुशी साफ नजर आने लगी है। इसी खुशी और उत्साह का एक अनोखा नजारा इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। यह वायरल वीडियो भोजपुर जिले के उदवंतनगर प्रखंड स्थित राम जानकी हाई स्कूल के पास की है। जानकारी के अनुसार, बीते एग्जाम खत्म होने के बाद परीक्षा केंद्र से बाहर निकलते ही छात्र-छात्राओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि छात्र अपने हाथों में एडमिट कार्ड लहराते हुए सड़क से गुजर रहे एक डीजे वाहन के पीछे-पीछे चल रहे हैं। भोजपुरी गानों की धुन पर जमकर थिरकते नजर आ रहे हैं। किसी के चेहरे पर मुस्कान है, तो कोई दोस्तों के साथ तालियों और ठहाकों के बीच खुशी साझा करता दिख रहा है। छात्रों का बेफिक्र अंदाज परीक्षा के दौरान लगातार पढ़ाई, समय का दबाव और अच्छे परिणाम की चिंता छात्रों के लिए किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं होती। ऐसे में परीक्षा खत्म होने के बाद इस तरह का उत्साह और उमंग स्वाभाविक मानी जा रही है। वायरल वीडियो में छात्रों का बेफिक्र अंदाज यह दर्शाता है कि वे परीक्षा के तनाव से पूरी तरह मुक्त होकर इस पल को खुलकर जी रहे हैं। एग्जाम के बाद छात्रों को मिली राहत सोशल मीडिया पर यह वीडियो सामने आते ही तेजी से वायरल हो गया। फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप जैसे प्लेटफॉर्म पर लोग इसे अलग-अलग प्रतिक्रियाओं के साथ साझा कर रहे हैं। कई लोग इसे छात्रों की मेहनत के बाद मिली राहत और खुशी का प्रतीक बता रहे हैं, वहीं कुछ लोग इसे परीक्षा के बाद का सुकून और युवाओं की ऊर्जा से भरा पल मान रहे हैं। यह वायरल वीडियो न सिर्फ परीक्षा समाप्त होने के बाद छात्रों के जश्न को दर्शाता है, बल्कि यह भी बताता है कि कड़ी मेहनत और तनाव के बाद खुशी के ऐसे पल युवाओं के लिए कितने मायने रखते हैं। यही वजह है कि यह वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खासा सुर्खियां बटोर रहा है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *