समस्तीपुर में 79 केंद्रों पर इंटर की परीक्षा:हर सेंटर पर वीडियोग्राफी और तीन लेयर सुरक्षा की व्यवस्था; सीसीटीवी से निगरानी, जूते उतरवाए गए

समस्तीपुर में 79 केंद्रों पर इंटर की परीक्षा:हर सेंटर पर वीडियोग्राफी और तीन लेयर सुरक्षा की व्यवस्था; सीसीटीवी से निगरानी, जूते उतरवाए गए

बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षा की आज से शुरुआत हो गई है, जो 13 फरवरी तक चलेगी। समस्तीपुर में 79 सेंटर्स पर 2 पालियों में परीक्षा होगी। सेंटर के बाहर कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था है। स्टूडेंट्स के जूते-मौजे उतरवाए गए। पूरे जिले में साइंस और कला संकाय में कुल 64,355 परीक्षार्थी एग्जाम देंगे। पहली पाली सुबह 9:30 से 12:45 तक है। 9:00 के बाद किसी को एंट्री नहीं मिली। द्वितीय पाली 2:00 बजे से शुरू होकर 5:15 पर समाप्त होगी। हर हाल में परीक्षार्थियों को दोपहर 1:30 बजे तक परीक्षा हॉल में प्रवेश कर जाना है। जिला शिक्षा पदाधिकारी कामेश्वर गुप्ता ने बताया कि समस्तीपुर जिला मुख्यालय में 50 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जबकि परशुराम में 14, दलसिंहसराय में 6 और पटोरी में 9 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की जा रही है। सभी जगह पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बलों की तैनाती है। सीसीटीवी से निगरानी रखी जा रही है। सर्वाधिक साइंस विषय में छात्र विज्ञान संकाय में 33607, कला संकाय में 29971, वाणिज्य में 765 और वोकेशनल में 12 परीक्षार्थी हैं। समस्तीपुर अनुमंडल में पुरुष परीक्षार्थी के लिए 34 और महिला परीक्षार्थी के लिए 16, रोसड़ा में 14, दलसिंहसराय में 6 व पटोरी में 9 केंद्र बनाए गए हैं। बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षा की आज से शुरुआत हो गई है, जो 13 फरवरी तक चलेगी। समस्तीपुर में 79 सेंटर्स पर 2 पालियों में परीक्षा होगी। सेंटर के बाहर कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था है। स्टूडेंट्स के जूते-मौजे उतरवाए गए। पूरे जिले में साइंस और कला संकाय में कुल 64,355 परीक्षार्थी एग्जाम देंगे। पहली पाली सुबह 9:30 से 12:45 तक है। 9:00 के बाद किसी को एंट्री नहीं मिली। द्वितीय पाली 2:00 बजे से शुरू होकर 5:15 पर समाप्त होगी। हर हाल में परीक्षार्थियों को दोपहर 1:30 बजे तक परीक्षा हॉल में प्रवेश कर जाना है। जिला शिक्षा पदाधिकारी कामेश्वर गुप्ता ने बताया कि समस्तीपुर जिला मुख्यालय में 50 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जबकि परशुराम में 14, दलसिंहसराय में 6 और पटोरी में 9 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की जा रही है। सभी जगह पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बलों की तैनाती है। सीसीटीवी से निगरानी रखी जा रही है। सर्वाधिक साइंस विषय में छात्र विज्ञान संकाय में 33607, कला संकाय में 29971, वाणिज्य में 765 और वोकेशनल में 12 परीक्षार्थी हैं। समस्तीपुर अनुमंडल में पुरुष परीक्षार्थी के लिए 34 और महिला परीक्षार्थी के लिए 16, रोसड़ा में 14, दलसिंहसराय में 6 व पटोरी में 9 केंद्र बनाए गए हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *