बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा का आज पांचवा दिन है। पहली पाली में केमिस्ट्री और दूसरी में इंग्लिश के पेपर होंगे। एग्जाम के लिए राज्यभर में 1,762 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसमें कुल 13,17,846 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं, जिनमें 6,75,844 छात्राएं और 6,42,002 छात्र हैं। अब तक 62 परीक्षार्थी निष्कासित बिहार बोर्ड ने परीक्षा के पहले 4 दिनों में कुल 62 छात्र-छात्राओं को निष्कासित किया है। चौथे दिन 12 छात्रों को नकल करते पकड़ा गया। इसमें रोहतास, नालंदा, जहानाबाद, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सारण, गोपालगंज, सहरसा, मधेपुरा, लखीसराय में एग्जाम दे रहे छात्र शामिल हैं। पहले दिन 26 परीक्षार्थियों को नकल के आरोप में बाहर किया गया, जिसमें नवादा जिला सबसे आगे रहा। नवादा से 13 परीक्षार्थी निष्कासित किए गए थे। वहीं जहानाबाद और गोपालगंज से 3-3, मधेपुरा और भागलपुर से 2-2 परीक्षार्थी बाहर किए गए थे। इसके अलावा गया, अररिया और कटिहार से 1-1 परीक्षार्थी निष्कासित हुए थे। दूसरे दिन भी कार्रवाई जारी रही, जिसमें 6 परीक्षार्थियों को निष्कासित किया गया। इनमें नवादा से 3, रोहतास से 2 और सिवान से 1 परीक्षार्थी शामिल है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि नकल के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति लागू रहेगी। तीसरे दिन की परीक्षा में कुल 18 परीक्षार्थियों को निष्कासित किया गया। जिला वार आंकड़ों में नवादा में सबसे ज्यादा 11 निष्कासन हुए। जबकि भोजपुर और जहानाबाद में 2-2 परीक्षार्थी निष्कासित किए गए। इसके अलावा पटना, अरवल और गोपालगंज में 1-1 परीक्षार्थी पर कार्रवाई की गई। परीक्षा के दौरान फर्जी परीक्षार्थियों पर भी कार्रवाई की गई। रोहतास और नवादा जिलों में 1-1 इम्परसनेटर पकड़े गए। इस तरह राज्य में कुल 2 इम्परसनेटर गिरफ्तार किए गए थे। 100 अंक के पेपर में 50 प्रश्न ऑब्जेक्टिव होंगे बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड के अनुसार, हर सब्जेक्ट में 50% प्रश्न ऑब्जेक्टिव होंगे। सब्जेक्टिव प्रश्नों में भी ऑप्शन दिए जाएंगे। आंसर शीट और OMR शीट पर बारकोड भी रहेगा, जिससे जांच के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी की संभावना न के बराबर होगी। सभी परीक्षार्थियों को प्रश्न-पत्र और OMR शीट समझने के लिए 15 मिनट का एक्स्ट्रा समय मिलेगा। इस दौरान आंसर लिखना शुरू नहीं करना है, केवल प्रश्नों को पढ़ने और समझ सकेंगे। परीक्षा कक्ष में इनविजिलेटर भी नहीं ले जा सकते मोबाइल बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि एग्जाम हॉल में 2 इनविजिलेटर होंगे। हॉल में परीक्षार्थी, इनविजिलेटर या कोई भी कर्मचारी मोबाइल लेकर नहीं जा सकते हैं। सिर्फ केंद्राधीक्षक को सीमित परिस्थितियों में मोबाइल रखने की अनुमति है। हर परीक्षार्थी को OMR शीट और उत्तर पुस्तिका एक साथ उपलब्ध कराई जाएगी। दोनों पर परीक्षार्थी का नाम, रोल कोड, रोल नंबर, विषय कोड और फोटो पहले से प्रिंट रहेगा। बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा का आज पांचवा दिन है। पहली पाली में केमिस्ट्री और दूसरी में इंग्लिश के पेपर होंगे। एग्जाम के लिए राज्यभर में 1,762 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसमें कुल 13,17,846 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं, जिनमें 6,75,844 छात्राएं और 6,42,002 छात्र हैं। अब तक 62 परीक्षार्थी निष्कासित बिहार बोर्ड ने परीक्षा के पहले 4 दिनों में कुल 62 छात्र-छात्राओं को निष्कासित किया है। चौथे दिन 12 छात्रों को नकल करते पकड़ा गया। इसमें रोहतास, नालंदा, जहानाबाद, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सारण, गोपालगंज, सहरसा, मधेपुरा, लखीसराय में एग्जाम दे रहे छात्र शामिल हैं। पहले दिन 26 परीक्षार्थियों को नकल के आरोप में बाहर किया गया, जिसमें नवादा जिला सबसे आगे रहा। नवादा से 13 परीक्षार्थी निष्कासित किए गए थे। वहीं जहानाबाद और गोपालगंज से 3-3, मधेपुरा और भागलपुर से 2-2 परीक्षार्थी बाहर किए गए थे। इसके अलावा गया, अररिया और कटिहार से 1-1 परीक्षार्थी निष्कासित हुए थे। दूसरे दिन भी कार्रवाई जारी रही, जिसमें 6 परीक्षार्थियों को निष्कासित किया गया। इनमें नवादा से 3, रोहतास से 2 और सिवान से 1 परीक्षार्थी शामिल है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि नकल के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति लागू रहेगी। तीसरे दिन की परीक्षा में कुल 18 परीक्षार्थियों को निष्कासित किया गया। जिला वार आंकड़ों में नवादा में सबसे ज्यादा 11 निष्कासन हुए। जबकि भोजपुर और जहानाबाद में 2-2 परीक्षार्थी निष्कासित किए गए। इसके अलावा पटना, अरवल और गोपालगंज में 1-1 परीक्षार्थी पर कार्रवाई की गई। परीक्षा के दौरान फर्जी परीक्षार्थियों पर भी कार्रवाई की गई। रोहतास और नवादा जिलों में 1-1 इम्परसनेटर पकड़े गए। इस तरह राज्य में कुल 2 इम्परसनेटर गिरफ्तार किए गए थे। 100 अंक के पेपर में 50 प्रश्न ऑब्जेक्टिव होंगे बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड के अनुसार, हर सब्जेक्ट में 50% प्रश्न ऑब्जेक्टिव होंगे। सब्जेक्टिव प्रश्नों में भी ऑप्शन दिए जाएंगे। आंसर शीट और OMR शीट पर बारकोड भी रहेगा, जिससे जांच के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी की संभावना न के बराबर होगी। सभी परीक्षार्थियों को प्रश्न-पत्र और OMR शीट समझने के लिए 15 मिनट का एक्स्ट्रा समय मिलेगा। इस दौरान आंसर लिखना शुरू नहीं करना है, केवल प्रश्नों को पढ़ने और समझ सकेंगे। परीक्षा कक्ष में इनविजिलेटर भी नहीं ले जा सकते मोबाइल बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि एग्जाम हॉल में 2 इनविजिलेटर होंगे। हॉल में परीक्षार्थी, इनविजिलेटर या कोई भी कर्मचारी मोबाइल लेकर नहीं जा सकते हैं। सिर्फ केंद्राधीक्षक को सीमित परिस्थितियों में मोबाइल रखने की अनुमति है। हर परीक्षार्थी को OMR शीट और उत्तर पुस्तिका एक साथ उपलब्ध कराई जाएगी। दोनों पर परीक्षार्थी का नाम, रोल कोड, रोल नंबर, विषय कोड और फोटो पहले से प्रिंट रहेगा।


