जिले के चौथम प्रखंड की पश्चिमी बौरने पंचायत के नवटोलिया में अंतरजिला टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का शुक्रवार को शुभारंभ हुआ। चौथम प्रमुख प्रतिनिधि सह सामाजिक कार्यकर्ता चंदन सिंह ने फीता काटकर इसका उद्घाटन किया। चंदन सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और स्वयं बल्लेबाजी कर खेल की शुरुआत की। इस अवसर पर उन्होंने टूर्नामेंट के सफल आयोजन की कामना की। मिली जानकारी के अनुसार, इस टूर्नामेंट में खगड़िया, सहरसा, मधेपुरा, बेगूसराय और भागलपुर की टीमें हिस्सा ले रही हैं। उद्घाटन मैच नवटोलिया और सिमरी बख्तियारपुर के बीच खेला गया। पहला मैच शुक्रवार को दिन में साढ़े ग्यारह बजे शुरू हुआ। नवटोलिया की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया, जबकि सिमरी बख्तियारपुर की टीम को गेंदबाजी का मौका मिला। स्थानीय टूर्नामेंट कमेटी के सदस्यों ने बताया कि टूर्नामेंट का फाइनल 2 जनवरी को होगा। इस मौके पर छात्र राजद नेता सुमित कुमार, सुमन कुमार, शंभू कुमार, शशि कुमार, पिंटू, बबलू सहित कई कमेटी सदस्य सक्रिय रूप से मौजूद रहे। जिले के चौथम प्रखंड की पश्चिमी बौरने पंचायत के नवटोलिया में अंतरजिला टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का शुक्रवार को शुभारंभ हुआ। चौथम प्रमुख प्रतिनिधि सह सामाजिक कार्यकर्ता चंदन सिंह ने फीता काटकर इसका उद्घाटन किया। चंदन सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और स्वयं बल्लेबाजी कर खेल की शुरुआत की। इस अवसर पर उन्होंने टूर्नामेंट के सफल आयोजन की कामना की। मिली जानकारी के अनुसार, इस टूर्नामेंट में खगड़िया, सहरसा, मधेपुरा, बेगूसराय और भागलपुर की टीमें हिस्सा ले रही हैं। उद्घाटन मैच नवटोलिया और सिमरी बख्तियारपुर के बीच खेला गया। पहला मैच शुक्रवार को दिन में साढ़े ग्यारह बजे शुरू हुआ। नवटोलिया की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया, जबकि सिमरी बख्तियारपुर की टीम को गेंदबाजी का मौका मिला। स्थानीय टूर्नामेंट कमेटी के सदस्यों ने बताया कि टूर्नामेंट का फाइनल 2 जनवरी को होगा। इस मौके पर छात्र राजद नेता सुमित कुमार, सुमन कुमार, शंभू कुमार, शशि कुमार, पिंटू, बबलू सहित कई कमेटी सदस्य सक्रिय रूप से मौजूद रहे।


