बोकारो | स्वदेशी जागरण मंच की ओर से आयोजित 10 दिवसीय इस्पातांचल स्वदेशी मेला जारी है। लोग मेला घूमने के साथ अपने पसंद के स्वदेशी सामानों की खरीदारी कर रहे हैं। मेला घूमने आए आगंतुकों के लिए सहकार भारती द्वारा संचालित बाल संस्कार केंद्र के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। इसके उपरांत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बोकारो महानगर की ओर से स्वदेश एक संदेश युवाओं के नाम पर बौद्धिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विहिप के केंद्रीय प्रणयांसी जगन्नाथ शाही, बोकारो महानगर संघ चालक रंजीत बरनवाल, महानगर कार्यवाह रतनलाल, संदीप तिवारी, नरेंद्र कुमार राय व राकेश सिंह ने बौद्धिक प्रगट किया। साहित्यिक अनुरागिक संस्थान की ओर से काव्य सम्मेलन का आयोजन किया गया। रश्मि पुंज साहित्यिक संस्थान के राष्ट्रीय महासचिव व ख्याति प्राप्त कवयित्री करुणा कालिका अपने काव्य पाठ से लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।


