निरीक्षण… जंक्शन के प्लेटफॉर्म 7-8 के सामने बने टॉयलेट को चालू करने का निर्देश

मुजफ्फरपुर| मुजफ्फरपुर जंक्शन पर प्रमुख मुख्य परिचालन प्रबंधक प्रभात कुमार और समस्तीपुर मंडल के डीआरएम ज्योति प्रकाश मिश्रा शुक्रवार को बेतिया जाने के क्रम में पहुंचे। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने स्टेशन परिसर का विस्तृत निरीक्षण किया और विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जंक्शन पर चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया। कई कार्य अधूरे पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों को उन्हें तेजी से पूरा करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि यात्री सुविधाओं से जुड़े कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्लेटफॉर्म संख्या सात और आठ के सामने बनकर तैयार शौचालय को अविलंब चालू करने का निर्देश भी दिया गया, ताकि यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल सके। इसके अतिरिक्त स्वच्छता, रखरखाव और यात्री सुविधाओं को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। मुजफ्फरपुर| मुजफ्फरपुर जंक्शन पर प्रमुख मुख्य परिचालन प्रबंधक प्रभात कुमार और समस्तीपुर मंडल के डीआरएम ज्योति प्रकाश मिश्रा शुक्रवार को बेतिया जाने के क्रम में पहुंचे। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने स्टेशन परिसर का विस्तृत निरीक्षण किया और विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जंक्शन पर चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया। कई कार्य अधूरे पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों को उन्हें तेजी से पूरा करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि यात्री सुविधाओं से जुड़े कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्लेटफॉर्म संख्या सात और आठ के सामने बनकर तैयार शौचालय को अविलंब चालू करने का निर्देश भी दिया गया, ताकि यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल सके। इसके अतिरिक्त स्वच्छता, रखरखाव और यात्री सुविधाओं को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *