अधिकारियों को स्कूल-कॉलेज के बाहर मॉनिटरिंग के निर्देश:जेल से छूटने वालों की गतिविधियों पर भी नजर रखी जाएगी, समस्तीपुर पहुंचे डीआईजी

दरभंगा परिक्षेत्र के डीआईजी मनोज तिवारी शुक्रवार को समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय पहुंचे। जहां पुलिस पदाधिकारी ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने अनुमंडल क्षेत्र में घटित घटनाओं के साथ ही शराब कारोबार पर पाबंदी लगाने समेत अन्य मुद्दे पर पुलिस पदाधिकारी के साथ समीक्षा बैठक की। स्कूल के समय में छात्राओं से छेड़छाड़ ना हो इसके लिए स्कूल आवर में कॉलेज और स्कूलों के पास पुलिस की गतिविधि बना रहे इसको लेकर भी निर्देश जारी किया गया।
लंबित मामलों को जल्द निपटाने के आदेश डीआईजी ने बताया कि दलसिंहसराय में आपराधिक घटनाओं को लेकर समीक्षा की गई है। अनुमंडल क्षेत्र में लंबित चल रहे कांडों को जल्द से जल्द जांच पूरा कर चार्जशीट दाखिल करने का निर्देश दिया गया है। इसके साथ ही कुछ चर्चित मामलों पर चर्चा की गई है। पुलिस पदाधिकारी से इसमें प्रगति पर समीक्षा की गई है। कुछ मामलों में आवश्यक निर्देश भी दिया गया है। डीआईजी ने कहा कि अनुमंडल क्षेत्र में अपराध नियंत्रण को लेकर दिन-रात की पेट्रोलिंग को नियमित रूप से चलाने के साथ ही थानों पर चौकीदार परेड भी नियमित रूप से करने को कहा गया है। इसके साथ ही पुलिस पदाधिकारी और थाना अध्यक्षों को यह भी निर्देश दिया गया है कि उनके क्षेत्र के जो भी अपराधी हाल के दिनों में जेल से छूटकर बाहर आए हैं उनकी गतिविधि क्या है इसके बारे में भी पता लगावें। अगर वह गलत गतिविधि में संलग्न पाए जा रहे हैं तो उनका बेल कैंसिलेशन के लिए लिखें। शराब धंधेबाजों को चिह्नित करने के निर्देश अनुमंडल क्षेत्र में हाल में घटित लूट और हत्या की घटना में अनुसंधान की स्थिति की जानकारी ली। रिपोर्ट के आधार पर उन्होंने इस मामले में आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया। साथ ही डीआईजी ने जिन लंबित कांडों में आरोपित फरार चल रहे हैं उसे जल्द गिरफ्तार करने का भी आदेश दिया। उजियारपुर थाना क्षेत्र में 1 दिन पहले नशीली शराब से मौत मामले पर भी पुलिस पदाधिकारी से फीडबैक लिया।
इलाके में शराब कारोबार पर पाबंदी लगे इसको लेकर भी कई निर्देश दिए गए हैं। शराब धंधेबाजों को चिह्नित कर लगातार उनके ठिकानों पर छापेमारी करने का भी निर्देश जारी किया गया है। दरभंगा परिक्षेत्र के डीआईजी मनोज तिवारी शुक्रवार को समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय पहुंचे। जहां पुलिस पदाधिकारी ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने अनुमंडल क्षेत्र में घटित घटनाओं के साथ ही शराब कारोबार पर पाबंदी लगाने समेत अन्य मुद्दे पर पुलिस पदाधिकारी के साथ समीक्षा बैठक की। स्कूल के समय में छात्राओं से छेड़छाड़ ना हो इसके लिए स्कूल आवर में कॉलेज और स्कूलों के पास पुलिस की गतिविधि बना रहे इसको लेकर भी निर्देश जारी किया गया।
लंबित मामलों को जल्द निपटाने के आदेश डीआईजी ने बताया कि दलसिंहसराय में आपराधिक घटनाओं को लेकर समीक्षा की गई है। अनुमंडल क्षेत्र में लंबित चल रहे कांडों को जल्द से जल्द जांच पूरा कर चार्जशीट दाखिल करने का निर्देश दिया गया है। इसके साथ ही कुछ चर्चित मामलों पर चर्चा की गई है। पुलिस पदाधिकारी से इसमें प्रगति पर समीक्षा की गई है। कुछ मामलों में आवश्यक निर्देश भी दिया गया है। डीआईजी ने कहा कि अनुमंडल क्षेत्र में अपराध नियंत्रण को लेकर दिन-रात की पेट्रोलिंग को नियमित रूप से चलाने के साथ ही थानों पर चौकीदार परेड भी नियमित रूप से करने को कहा गया है। इसके साथ ही पुलिस पदाधिकारी और थाना अध्यक्षों को यह भी निर्देश दिया गया है कि उनके क्षेत्र के जो भी अपराधी हाल के दिनों में जेल से छूटकर बाहर आए हैं उनकी गतिविधि क्या है इसके बारे में भी पता लगावें। अगर वह गलत गतिविधि में संलग्न पाए जा रहे हैं तो उनका बेल कैंसिलेशन के लिए लिखें। शराब धंधेबाजों को चिह्नित करने के निर्देश अनुमंडल क्षेत्र में हाल में घटित लूट और हत्या की घटना में अनुसंधान की स्थिति की जानकारी ली। रिपोर्ट के आधार पर उन्होंने इस मामले में आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया। साथ ही डीआईजी ने जिन लंबित कांडों में आरोपित फरार चल रहे हैं उसे जल्द गिरफ्तार करने का भी आदेश दिया। उजियारपुर थाना क्षेत्र में 1 दिन पहले नशीली शराब से मौत मामले पर भी पुलिस पदाधिकारी से फीडबैक लिया।
इलाके में शराब कारोबार पर पाबंदी लगे इसको लेकर भी कई निर्देश दिए गए हैं। शराब धंधेबाजों को चिह्नित कर लगातार उनके ठिकानों पर छापेमारी करने का भी निर्देश जारी किया गया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *