झारखंड विधानसभा का बजट सत्र 18 फरवरी से 19 मार्च तक चलेगा। इसे देखते हुए पुलिस मुख्यालय ने पूरे राज्य में अलर्ट जारी किया है। आशंका जताई गई है कि सत्र में शामिल होने के लिए रांची आने-जाने के दौरान मंत्री व विधायकों पर नक्सली और आपराधिक संगठन हमला कर सकते हैं। इसलिए सभी जिलों के एसएसपी व एसपी सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करें और संवेदनशील मार्गों पर गश्त बढ़ाएं। आईजी अभियान एस माइकल राज ने कहा कि पहले भी उग्रवादी घटनाएं हो चुकी हैं। इसलिए इस बार कोई जोखिम नहीं लिया जाएगा। इसलिए 17-18 फरवरी को मंत्री-विधायकों के रांची आने और सत्र खत्म होने के बाद वापसी के दौरान सड़क और रेल मार्ग पर विशेष चौकसी बरती जाए। स्थानीय पुलिस को भी हर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और तुरंत रिपोर्ट देने का आदेश दिया गया है। पहले हो चुकी हैं घटनाएं इन सड़कों पर रहेगी विशेष निगरानी तैमारा घाटी (रांची-बुंडू-तमाड़), चुटुपालू-चरही-तिलैया (रांची-हजारीबाग-कोडरमा), टाटी झरिया-विष्णुगढ़-गिरिडीह घाटी, कोलेबिरा जंगल (रांची-सिमडेगा-गुमला), बंदगांव जंगल (खूंटी-चाईबासा), आमझरिया-टुड़ामू-मनिका (रांची-लातेहार-पलामू) रोड पर विशेष चौकसी के निर्देश दिया गया है। इसके अलावा सिमरिया-चतरा घाटी, बेतला-महुआडाड़-गारू (नेतरहाट पथ) समेत कई अन्य जंगल और घाटी मार्गों पर सुरक्षा बढ़ाने को कहा गया है। रामगढ़-गोला-बोकारो, चौपारण-बरही-बरकट्ठा-बगोदर, चान्हो-खलारी-सिमरिया, सरायकेला-खरसांवा-कुचाई, सिनी-खरसांवा, कांड्रा-चौका मोड़ सहित कई प्रमुख रूट्स पर भी कड़ी निगरानी का आदेश दिया गया है। पुलिस ने स्थानीय इकाइयों को समन्वय बढ़ाने, संदिग्ध गतिविधियों पर त्वरित कार्रवाई और जनप्रतिनिधियों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इधर, रांची डीसी ऑफिस को उड़ाने की धमकी, ईमेल में लिखा-दो मंजिल पर आईईडी लगी है रांची समाहरणालय स्थित डीसी ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। यह धमकी दोपहर 2:27 बजे डीसी को ईमेल भेजकर दी गई। इसमें कहा गया है कि कलेक्ट्रेट ऑफिस की दो मंजिलों में सल्फर नाइट्रेट वाली आईईडी लगाई गई है, जो ठीक 11:50 बजे ब्लास्ट करेगा। ईमेल में कुछ लोगों के नाम का जिक्र करते हुए एजेंडा चलाने की बात कही गई है। कहा गया है कि तमिलनाडु सरकार 2021 मी मीडिया को खत्म करना चाहती थी। इसमें टॉप जर्नलिस्ट को उकसाने की बात भी कही गई है। कुछ सोशल मीडिया हैंडलर का भी जिक्र है, जिनकी उम्र 10 से 14 साल के बीच है। ईमेल मिलने के बाद तत्काल पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस की टीम गुरुवार दोपहर समाहरणालय भवन पहुंची। चप्पे-चप्पे की जांच की। डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ते को भी बुलाया गया। यहां आम लोगों के आने-जाने पर रोक लगा दी गई। हालांकि तलाशी के बाद भी वहां कुछ नहीं मिला। छह दिन पहले सिविल कोर्ट को उड़ाने की मिली थी धमकी, आरोपी का पता नहीं इससे पहले छह फरवरी को ईमेल भेजकर रांची सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। ईमेल मिलते ही पुलिस ने पूरे कोर्ट परिसर की सघनता से जांच की। लेकिन वहां कोई संदिग्ध सामान नहीं मिला। अब तक ईमेल भेजने वाले का कोई सुराग नहीं मिला है। झारखंड विधानसभा का बजट सत्र 18 फरवरी से 19 मार्च तक चलेगा। इसे देखते हुए पुलिस मुख्यालय ने पूरे राज्य में अलर्ट जारी किया है। आशंका जताई गई है कि सत्र में शामिल होने के लिए रांची आने-जाने के दौरान मंत्री व विधायकों पर नक्सली और आपराधिक संगठन हमला कर सकते हैं। इसलिए सभी जिलों के एसएसपी व एसपी सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करें और संवेदनशील मार्गों पर गश्त बढ़ाएं। आईजी अभियान एस माइकल राज ने कहा कि पहले भी उग्रवादी घटनाएं हो चुकी हैं। इसलिए इस बार कोई जोखिम नहीं लिया जाएगा। इसलिए 17-18 फरवरी को मंत्री-विधायकों के रांची आने और सत्र खत्म होने के बाद वापसी के दौरान सड़क और रेल मार्ग पर विशेष चौकसी बरती जाए। स्थानीय पुलिस को भी हर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और तुरंत रिपोर्ट देने का आदेश दिया गया है। पहले हो चुकी हैं घटनाएं इन सड़कों पर रहेगी विशेष निगरानी तैमारा घाटी (रांची-बुंडू-तमाड़), चुटुपालू-चरही-तिलैया (रांची-हजारीबाग-कोडरमा), टाटी झरिया-विष्णुगढ़-गिरिडीह घाटी, कोलेबिरा जंगल (रांची-सिमडेगा-गुमला), बंदगांव जंगल (खूंटी-चाईबासा), आमझरिया-टुड़ामू-मनिका (रांची-लातेहार-पलामू) रोड पर विशेष चौकसी के निर्देश दिया गया है। इसके अलावा सिमरिया-चतरा घाटी, बेतला-महुआडाड़-गारू (नेतरहाट पथ) समेत कई अन्य जंगल और घाटी मार्गों पर सुरक्षा बढ़ाने को कहा गया है। रामगढ़-गोला-बोकारो, चौपारण-बरही-बरकट्ठा-बगोदर, चान्हो-खलारी-सिमरिया, सरायकेला-खरसांवा-कुचाई, सिनी-खरसांवा, कांड्रा-चौका मोड़ सहित कई प्रमुख रूट्स पर भी कड़ी निगरानी का आदेश दिया गया है। पुलिस ने स्थानीय इकाइयों को समन्वय बढ़ाने, संदिग्ध गतिविधियों पर त्वरित कार्रवाई और जनप्रतिनिधियों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इधर, रांची डीसी ऑफिस को उड़ाने की धमकी, ईमेल में लिखा-दो मंजिल पर आईईडी लगी है रांची समाहरणालय स्थित डीसी ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। यह धमकी दोपहर 2:27 बजे डीसी को ईमेल भेजकर दी गई। इसमें कहा गया है कि कलेक्ट्रेट ऑफिस की दो मंजिलों में सल्फर नाइट्रेट वाली आईईडी लगाई गई है, जो ठीक 11:50 बजे ब्लास्ट करेगा। ईमेल में कुछ लोगों के नाम का जिक्र करते हुए एजेंडा चलाने की बात कही गई है। कहा गया है कि तमिलनाडु सरकार 2021 मी मीडिया को खत्म करना चाहती थी। इसमें टॉप जर्नलिस्ट को उकसाने की बात भी कही गई है। कुछ सोशल मीडिया हैंडलर का भी जिक्र है, जिनकी उम्र 10 से 14 साल के बीच है। ईमेल मिलने के बाद तत्काल पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस की टीम गुरुवार दोपहर समाहरणालय भवन पहुंची। चप्पे-चप्पे की जांच की। डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ते को भी बुलाया गया। यहां आम लोगों के आने-जाने पर रोक लगा दी गई। हालांकि तलाशी के बाद भी वहां कुछ नहीं मिला। छह दिन पहले सिविल कोर्ट को उड़ाने की मिली थी धमकी, आरोपी का पता नहीं इससे पहले छह फरवरी को ईमेल भेजकर रांची सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। ईमेल मिलते ही पुलिस ने पूरे कोर्ट परिसर की सघनता से जांच की। लेकिन वहां कोई संदिग्ध सामान नहीं मिला। अब तक ईमेल भेजने वाले का कोई सुराग नहीं मिला है।


