सुरक्षा व सुविधाओं को दुरुस्त करने के निर्देश

सिटी रिपोर्टर| नवादा प्रसिद्ध पर्यटक स्थल ककोलत जलप्रपात का अनुमंडल पदाधिकारी, रजौली द्वारा निरीक्षण किया गया। इस दौरान जलप्रपात क्षेत्र में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का गहन जायजा लिया गया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के क्रम में पेयजल, शौचालय, साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग और मार्ग व्यवस्था सहित अन्य सुविधाओं की स्थिति की समीक्षा की गई। पदाधिकारी ने कहा कि पिक सीजन में यहां पर्यटकों की भीड़ बढ़ने की संभावना रहती है, ऐसे में सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूरी कर ली जाएं ताकि आगंतुकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। जलप्रपात क्षेत्र में पर्याप्त संख्या में बल की तैनाती। सिटी रिपोर्टर| नवादा प्रसिद्ध पर्यटक स्थल ककोलत जलप्रपात का अनुमंडल पदाधिकारी, रजौली द्वारा निरीक्षण किया गया। इस दौरान जलप्रपात क्षेत्र में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का गहन जायजा लिया गया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के क्रम में पेयजल, शौचालय, साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग और मार्ग व्यवस्था सहित अन्य सुविधाओं की स्थिति की समीक्षा की गई। पदाधिकारी ने कहा कि पिक सीजन में यहां पर्यटकों की भीड़ बढ़ने की संभावना रहती है, ऐसे में सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूरी कर ली जाएं ताकि आगंतुकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। जलप्रपात क्षेत्र में पर्याप्त संख्या में बल की तैनाती।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *